scorecardresearch
 

Lava Agni 4 Review: देसी कंपनी का लगभग परफेक्ट फोन, Vivo-Oppo को दे रहा है टक्कर

Lava Agni 4 review: लावा ने भारतीय बाजार में अपना फ्लैगशिप फोन पिछले साल लॉन्च किया था. इस फोन को मैंने कई दिनों तक इस्तेमाल किया है और अब इसके बारे में आपको बता सकता हूं. ये फोन सस्ता नहीं है. मिड रेंज बजट में आता है. लावा ने इस फोन पर बड़ा दांव लगाया है. अब सवाल है कि क्या आपको इसे खरीदना चाहिए.

Advertisement
X
Lava Agni 4 में AMOLED डिस्प्ले और डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है. (Photo: ITG)
Lava Agni 4 में AMOLED डिस्प्ले और डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है. (Photo: ITG)

देसी कंपनी लावा भारतीय बाजार में लगातार अपनी छवि सुधार रही है. कंपनी ने 2025 में कई फोन्स को लॉन्च किया है. ज्यादातर फोन्स बजट सेगमेंट के हैं और चीनी कंपनियों की बादशाहत तो चुनौती देते हैं. कंपनी काफी हद तक अपनी कोशिश में सफल होती भी नजर आ रही है. 

ब्रांड ने Lava Agni 4 को पिछले साल के अंत में लॉन्च किया था. ये फोन दमदार फीचर्स के साथ आता है और कंपनी का फ्लैगशिप प्रोडक्ट है. पिछले कुछ वक्त से मैं इस फोन को इस्तेमाल कर रहा हूं और अब आपको बता सकता हूं कि इसे खरीदना चाहिए या नहीं. 

डिजाइन 

Lava Agni 4 का डिजाइन शानदार है. कंपनी ने कुछ ऐसा किया है, जिसकी उम्मीद मैं सभी ब्रांड से करता हूं. फोन स्टाइलिश लुक के साथ आता है, जिसकी वजह से ये लोगों का ध्यान खींचता है. एक बार को लोग रुककर इसके बारे में बात करते हैं. यानी कंपनी ने इसके डिजाइन पर अच्छा काम किया है. 

स्मार्टफोन में बॉक्सी डिजाइन दिया गया है. हालांकि, बैक पैनल हल्का कर्व्ड है, जिसकी वजह से अच्छी ग्रिप मिलती है. रियर पैनल पर हॉरिजेंटल कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जो इसे कुछ-कुछ Pixel फोन्स वाला लुक देता है. रियर साइड में दो कैमरा दिए गए हैं.

Advertisement

lava

फोन में राइट साइड में वॉल्यूम रॉकर, पावर बटन और एक ऐक्शन की (बटन) दी गई है. इस बटन को कई फीचर्स के लिए कस्टमाइज किया जा सकता है. डुअल स्पीकर वाले इस फोन में नीचे की ओर टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट और सिम ट्रै दी गई है. डिजाइन के मामले में ये फोन एक अच्छा डिवाइस है, जो मोटा और भद्दा नहीं बल्कि प्रीमियम लगता है. 

यह भी पढ़ें: Blaupunkt Atom Review: पोर्टेबल स्पीकर्स का ऐटम बॉम्ब है, खरीदकर नहीं होगा पछतावा

डिस्प्ले 

Lava Agni 4 में 6.67-inch की AMOLED स्क्रीन मिलती है. डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट और 2,400 Nits की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है. यूज करते हुए मुझे इसमें कभी दिक्कत महसूस नहीं हुई. स्क्रीन फ्लैट है और स्लिम बेजल के साथ आती है. स्क्रीन का टच रिस्पॉन्स अच्छा है. डे लाइट में भी स्क्रीन की विजिबिलिटी अच्छी है. यानी ब्राइटनेस के मामले में मुझे इसमें कोई दिक्कत नहीं मिली है. कुल मिलाकर स्मार्टफोन का डिस्प्ले अच्छा है.
 lava

परफॉर्मेंस 

स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 8350 प्रोसेसर के साथ आता है. मिड रेंज बजट में ये एक टेस्टेड प्रोसेसर है, जो बेहतरीन परफॉर्मेंस डिलीवर करता है. फोन के बजट के हिसाब से इसमें अच्छा प्रोसेसर दिया गया है, जो सेगमेंट के दूसरे फोन्स में भी मिलता है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: XElectron Techno Projector Review: 6 हजार में 100-inch की टीवी का मजा

अगर आप गेमिंग करते हैं, तो भी इसमें कोई दिक्कत नहीं होगी. मैं एक हैवी गेमर नहीं हूं, लेकिन BGMI और COD Mobile जैसे गेम्स को आसानी से खेला जा सकता है. कुल मिलाकर परफॉर्मेंस के मामले में ये फोन निराश नहीं करता है.
 lava

सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस ऐसा पॉइंट है, जिसने मुझे पर्सनली लावा के मामले में अच्छा लगता है. इसकी वजह कंपनी का लगभग स्टॉक एंड्रॉयड ऑफर करना है. फोन Android 15 के साथ आता है. लावा ने इस फोन में 3 एंड्रॉयड अपडेट और चार साल का सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है. 

मुझे लगता है कि कंपनी यहां पर थोड़ा बेहतर कर सकती थी. फोन चार साल का OS अपडेट देना चाहिए था. हालांकि, अगर आप स्कॉट एंड्रॉयड पसंद नहीं करते हैं, तो यहां पर खाली-खाली सा फील होगा. परफॉर्मेंस के मामले में लावा का ये फोन मेरी नजर में एक बेहतरीन डिवाइस है.

कैमरा और बैटरी 

फोन में 50MP का मेन लेंस और 8MP का अल्ट्रा वाइड ऐंगल लेंस मिलता है. दोनों ही कैमरा डिसेंट परफॉर्म करते हैं, लेकिन सेगमेंट में बेस्ट रिजल्ट नहीं देते हैं. यानी फोन का कैमरा अच्छा तो है, लेकिन बेस्ट नहीं है. वहीं फ्रंट में कंपनी ने 50MP का सेल्फी कैमरा मिलता है. 

lava

Advertisement

फ्रंट कैमरा से अच्छी फोटोज आती हैं. डे लाइट में पिक्चर ना सिर्फ ब्राइट आती हैं, बल्कि कलर टोन भी नैचुरल रहता है. फोटोज में अच्छी डिटेल्स मिलती हैं. Lava Agni 4 से नाइट मोड में एवरेज क्वालिटी की फोटोज आती हैं. 

फोन 5000mAh की बैटरी के साथ आता है. यहां पर कंपनी को थोड़ा और बेहतर करने की जरूरत थी. भले ही ये फोन नॉर्मल इस्तेमाल करते हुए पूरे दिन चल जाता है, लेकिन बैटरी का छोटा होना कई बार खलता है. फोन में 6000mAh की बैटरी मिलती, तो अच्छा होता. 

AI की बात करें, तो कंपनी ने इसमें 'वायु AI' दिया है. ये ठीक-ठाक काम करने वाला एक आर्टिफिशियल एजेंट है. इसमें कई प्री-इंस्टॉल्ड एजेंट्स मिलते हैं, जिन्हें अलग-अलग काम के लिए ट्रेन किया गया है. हालांकि, रोजमर्रा के काम में इनकी जरूरत कम पड़ती है. 

फोन में कॉलिंग और कनेक्टिविटी में कोई दिक्कत देखने को नहीं मिलती है. नेटवर्क कनेक्टिविटी के मामले में भी मुझे कोई चुनौती देखने को नहीं मिली है. 

बॉटम लाइन 

Lava Agni 4 मेरी नजर में एक बेहतरीन मिड रेंज डिवाइस है. अगर आप चीनी ब्रांड्स से अलग कुछ चाहते हैं, तो ये स्मार्टफोन अच्छा विकल्प है. हालांकि, कैमरा के मामले में इस बजट में आपको इससे बेहतर ऑप्शन मिल जाएंगे. इसमें आपको प्रीमियम डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी मिलेगी. 

Advertisement

इसके अलावा फोन को 3 एंड्रॉयड अपडेट का मिलना भी थोड़ा खलता है. कंपनी अपने फोन्स पर सर्विस ऐट डोर देती है, जो इसे बेहतर बनाता है. कुछ पॉइंट्स पर अगर कंपनी काम कर लेती, तो 25 हजार रुपये के बजट में कंज्यूमर्स को लगभग एक परफेक्ट फोन दे सकती थी. 

आज तक रेटिंग- 9/10

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement