Xolo ने 3GB रैम और ऑक्टाकोर प्रोसेसर के साथ अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन
Black 1X महज 9,999 रुपये में लॉन्च किया है. कंपनी के मुताबिक यह पावरफुल
फोन टेक-लवर युवाओं को ध्यान में रखकर बनाया गया है.
इस 4G की बिक्री 6 नवंबर से स्नैपडील पर फ्लैश सेल के जरिए की जाएगी. इस फोन के लॉन्च के मौके पर कंपनी के बिजनेस हेड सुनील रैना ने कहा कि डिजाइन, पावरफुल हार्डवेयर और कंपनी के खास ओएस HIVE के साथ यह स्मार्टफोन उन लोगों के लिए बेहतरीन साबित होगा जो अच्छी कीमत में प्रीमियम डिवाइस यूज करना चाहते हैं.
Xolo Black 1X में एंड्रॉयड लॉलीपॉप पर बना कंपनी का कस्टम ओएस HIVE दिया गया है. कंपनी के मुताबिक इसे जरूरत के हिसाब से ढाला जा सकता है. 5 इंच एचडी वाले इस फोन में 1.3 GHz के MediaTek MT6753 प्रोसेसर के साथ 32GB की इंटरनल मेमोरी दी गई है. इसे OTG और मेमोरी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है.
स्पैसिफिकेशन