साउथ कोरियन कंपनी सैमसंग ने अपने Galaxy A सीरीज स्मार्टफोन में तीन नए फोन - A3, A5 और A7 लॉन्च किए हैं. कंपनी ने इसे द गैलेक्सी A (2016) का नाम दिया है. तीनों फोन ग्लास और मेटल के बने हैं जिन्हें दिसंबर के अंत से चीन में बेचा जाएगा. अगले साल तक इनका ग्लोबल लॉन्च होगा.
: ये स्मार्टफोन तीन स्क्रीन साइज में उपलब्ध होंगे. A7 की स्क्रीन 5.5 (1920X1080), A5 की स्क्रीन 5.2 (1920X1080) जबकि A3 4.7 इंच की होगी. तीनों वैरिएंट में सुपर एमोलेड स्क्रीन लगी है.
में 1.5GHz क्वाडकोर प्रोसेसर और 1.5GB रैम के साथ 16GB इंटरनल मेमोरी दी गई है जिसे माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए बढ़ा कर 128GB तक किया जा सकता है. A5 और A7 में 1.6GHz ऑक्टाकोर प्रोसेसर के साथ क्रमश 2GB और 3GB रैम दिया गया है. एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप बेस्ड टचविच UI पर चलने वाला इन तीनों स्मार्टफोन में 4G LTE सपोर्ट दिया गया है.
A7 में फिंगरप्रिंट स्कैनर और कंपनी का खास पेमेंट सर्विस 'सैमसंग पे' दिया गया है. तीनों स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल रियर और 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है. इसके अलावा A5 और A7 में ऑप्टिकल इमेज स्टेब्लाइजेशन भी दिया गया है.
A3 में 2,300 mAh की बैट्री मिलेगी जबकि गैलेक्सी A5 और A7 में क्रमश 2,900mAh और 3,300mAh की है जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है.