मोटोरोला 9 जून को अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन Moto X 'Moto Z' लॉन्च करने की तैयारी में है. इससे पहले इसकी कई फोटो लीक हुई थी, लेकिन अब जो फोटो सामने आई है उसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह इसकी फाइनल फोटो है.
आपको बता दें कि यह Moto X का होगा और इस बार इसके डिजाइन को कंपनी ने लगभग पूरी तरह बदल दिया है. हमने आपको पहले भी बताया है कि इस फोन का एक मॉड्यूलर वर्जन भी आ सकता है. यानी ऐसा Moto Z जिसमें अलग से पार्ट्स लगाए जा सकते हैं.
MotoMods
— Evan Blass (@evleaks)
Moto Z पूरी तरह मेटल का होगा और इसके कमरे में लेजर जा सकता है. लुक के मामले में इसके टॉप में लूमिया जैसा ग्लास कवर होगा और इसके ऐज राउंड होंगे.
इसके कुछ मॉड्यूल की फोटो भी लीक हुई है जिसमें कैमरा दिख रहा है. यानी इस में लगाकर इसके कैमरे को और बेहतर बनाया जा सकेगा. इसके जरिए ऑप्टिकल जूम और पावरफुल फ्लैश मिलेगा जिससे फोटो की डिटेलिंग और भी शानदार होगी.