scorecardresearch
 

भारत में कल से शुरू होगी Nubia M2 Play की बिक्री, नोट कर लें टाइम

Nubia M2 Play को भारत में इस हफ्ते की शुरुआत में लॉन्च किया गया था. कल यानी शुक्रवार को ये स्मार्टफोन अमेजन इंडिया में 12PM से सेल के लिए उपलब्ध रहेगा. कंपनी ने भारत में इसकी कीमत 8,999 रुपये रखी है.

Advertisement
X
Nubia M2 Play
Nubia M2 Play

Nubia M2 Play को भारत में इस हफ्ते की शुरुआत में लॉन्च किया गया था. कल यानी शुक्रवार को ये स्मार्टफोन अमेजन इंडिया में 12PM से सेल के लिए उपलब्ध रहेगा. कंपनी ने भारत में इसकी कीमत 8,999 रुपये रखी है और इसे 3GB रैम और 32GB इनबिल्ट स्टोरेज में पेश किया गया है.

इसे जुलाई में चीन में लॉन्च किया गया था. इसकी सबसे बड़ी खासियत और फिंगरप्रिंट स्कैनर है. स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Nubia M2 Play एंड्रायड 7.0 नूगट पर चलता है. इस स्मार्टफोन में 5.5-इंच HD (720x1280 पिक्सल) LCD डिस्प्ले दिया गया है. इसमें 3GB रैम और Adreno 505 GPU के साथ ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 435 प्रोसेसर दिया गया है. इसका इंटरनल स्टोरेज 32GB का है, जिसे कार्ड की मदद से 128GB तक बढ़ाया जा सकता है.

कैमरे के सेक्शन की बात करें तो M2 Play के रियर में हाइब्रिड ऑटोफोक्स, फ्लैश सपोर्ट और f/2.2 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है, वहीं इसके फ्रंट में सेल्फी लवर्स के लिए f/2.4 अपर्चर के साथ वाइड एंगल कैमरा दिया गया है. क्नेक्टिविटी के लिए इसमें  4G VoLTE, Bluetooth, Wi-Fi 802.11 b/g/n/ac, GPS और GLONASS मौजूद है.

Advertisement

Nubia M2 Play में 3000mAh की नॉन रिमूवेबल बैटरी दी गई है. इस स्मार्टफोन में नियो पॉवर 2.5 टेक्नोलॉजी भी दी गई है, जो बैटरी ऑप्टिमाइजेशन में मदद करेगा. इसका फिंगरप्रिंट स्कैनर इसके होम बटन में दिया गया है. 

 

Advertisement
Advertisement