scorecardresearch
 

Nokia के इस 3GB रैम वाले स्मार्टफोन पर मिल रही है भारी छूट

Nokia 6 के 3GB रैम वेरिएंट की कीमत भारत में कम कर दी गई है. इस स्मार्टफोन को पिछले साल जून में लॉन्च किया गया था. तब इसकी कीमत 14,999 रुपये रखी गई थी. अब इसे Amazon की वेबसाइट से भारत में 13,499 रुपये में खरीदा जा सकता है.

Advertisement
X
Nokia 6
Nokia 6

Nokia 6 के 3GB रैम वेरिएंट की कीमत भारत में कम कर दी गई है. इस स्मार्टफोन को पिछले साल जून में लॉन्च किया गया था. तब इसकी कीमत 14,999 रुपये रखी गई थी. अब इसे Amazon की वेबसाइट से भारत में 13,499 रुपये में खरीदा जा सकता है.

गौरतलब है कि HMD ग्लोबल ने मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2018 के दौरान Nokia 6 (2018) को लॉन्च किया. शायद इसी को ध्यान में रखकर कंपनी ने भारत में पुराने मॉडल की कीमत में कटौती की होगी. घटी हुई कीमतों का फायदा ग्राहक Nokia 6 वेरिएंट के सिल्वर और मैट ब्लैक कलर ऑप्शन पर उठा पाएंगे. साइट पर इस स्मार्टफोन के साथ एक्सचेंज ऑफर भी दिया गया है. हालांकि अभी ये साफ नहीं है कि कीमतों में कटौती हमेशा के लिए की गई है या केवल कुछ समय के लिए.

Advertisement

Nokia 6 में गोरिल्ला ग्लास के साथ 5.5 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले है. इस डिवाइस में स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर के साथ और 32GB इंटरनल मेमोरी दी गई है. डुअल सिम वाले Nokia 6 में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 3000mAh का नॉन-रिमूवेबल बैटरी दी गई है. माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए इसकी मेमोरी को बढ़ा कर 128GB किया जा सकता है.

फोटोग्राफी के लिए इस स्मार्टफोन में f/2.0 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का रियर और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. साथ ही इसके फ्रंट में फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है.  कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G VoLTE, Wi-Fi, Bluetooth, GPS/ A-GPS, Micro-USB और एक 3.5mm हेडफोन जैक मौजूद है. इसकी बैटरी 3000mAh की है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement