scorecardresearch
 

अगले iPhone से हटाया जा सकता है 3D टच, आएंगे तीन नए आईफोन

जल्द ही ऐपल नए आईफोन लॉन्च करेगा और धीरे धीरे अगले iPhone मॉडल्स के बारे में जानकारियां सामने आ रही हैं.  जानिए क्या कहती है ये नई रिपोर्ट.

Advertisement
X
iPhone X concept
iPhone X concept

अमेरिकी टेक्नलॉजी दिग्गज ऐपल ने पहली बार 2015 में iPhone 6S के साथ 3D टच का कॉन्सेप्ट शुरू किया. इसके बाद कंपनी ने अपने सभी नए iPhone में इसका सपोर्ट दिया. अब खबर ये है कि कंपनी इसे हटाने की तैयारी कर रही है. 

रिपोर्ट्स के मुताबिक अनालिस्ट्स ने कहा है कि यह मान लिया गया है कि आने वाले सालों में कंपनी नए आईफोन में 3D टच नहीं देगी. ऐपल अनालिस्ट मिंग ची कूओ ने पिछले महीने कहा था कि ऐपल आने वाले समय में अपने नए iPhone में 3D टच नहीं देगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक आने वाले तीन iPhone में से सिर्फ एक में ही 3D टच दिया जाएगा और इसकी कीमत दोनों डिवाइस के मुकाबले कम होगी.

हालांकि अनालिस्ट मिंग ची कूओ का मानना है कि किसी भी डिवाइस में अब कंपनी 3D टच नहीं देगी. उम्मीद की जा रही है कि कंपनी 3D टच हटा कर कोई नई टेक्नोलॉजी दे सकती है. गौरतलब है कि इस बार कंपनी कम से कम दो ऐसे आईफोन लॉन्च करेगी जिसमें OLED डिस्प्ले दिया जाएगा.

Advertisement

एक दूसरी रिपोर्ट की बात करें तो इस बार अमेरिकी टेक्नोलॉजी दिग्गज ऐपल तीन iPhone लॉन्च करने की तैयारी में है. ये स्मार्टफोन होंगे – iPhone 9, iPhone 11 और iPhone 11 Plus. बताया जा रहा है कि इनमें सबसे कम दाम का iPhone 9 होगा जिसमें iPhone X जैसी ही नॉच वाली 6.1 इंच की एलसीडी डिस्प्ले होगी. इसके अलावा iPhone X2 और iPhone X Plus में ओलेड डिस्प्ले दी जाएगी. इनमें क्रमशः 5.8 इंच और 6.5 इंच की डिस्प्ले दी जाएगी. 

Advertisement
Advertisement