scorecardresearch
 

2007 से अब तक 1 अरब बिका है iPhone

पिछले सप्ताह एप्पल ने अपना  1 अरबवां आईफोन बेचा. एप्पल के हेडक्वार्टर में इस मौके पर कंपनी के सीईओ कर्मचारियों से मुखातिब हुए.

Advertisement
X
1 अरबवां iPhone दिखाते टिम कुक
1 अरबवां iPhone दिखाते टिम कुक

एप्पल का आईफोन अभी 10 साल का भी नहीं हुआ है, लेकिन इसकी बिक्री 1 अरब से ज्यादा हो गई है. टेक दिग्गज एप्पल ने इस मौके पर कंपनी मुख्यालय में कर्मचारियों की मीटिंग आयोजित की थी जिसमें कंपनी के सीईओन ने इसका ऐलान किया गया.

एप्पल के सीईओ टिम कुक के मुताबिक पिछले सप्ताह जिसके साथ इसकी बिक्री ने 1 अरब का आंकड़ा पार कर लिया है. टिम कुक ने इस दौरान कहा, 'हम कभी ज्यादा नहीं बल्कि बेस्ट प्रोडक्ट्स बनाते हैं जो बदलाव लाते हैं'

टिम कुक के ने इस मौके पर iPhone की तारीफ करते हुए कहा कि आईफोन दुनिया के इतिहास का सबसे महत्वपूर्ण प्रोडक्ट्स में से एक बन गया है, जो सफल भी है और दुनिया को बदलने वाला है.

गौरतलब है कि पहला आईफोन और लगभग एक दशक के बाद इसकी बिक्री एक अरब हुई है. इस इवेंट के दौरान टिम कुक ने एक अरबवां आईफोन भी दिखाया.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement