scorecardresearch
 

जियो को काउंटर करने के लिए यह टेलीकॉम कंपनी दे रही है 24 रुपये में 1GB 3G डेटा

एयरसेल ने कहा है कि यूजर्स की उम्मीद पर खरा उतरने के लिए कंपनी ने काफी मेहनत करके बेहतरीन डेटा प्लान लॉन्च किया है. लेकिन क्या यह सच में बेहतरीन है? खुद जान लीजिए.

Advertisement
X
एयरसेल
एयरसेल

रिलायंस जियो के बाजार में आने के बाद से ही दूसरी टेलीकॉम कंपनियां अपने टैरिफ में कटौती कर रही हैं. इसी सिलसिले में एयरसेल ने भी अपनी डेटा की कीमतें कम कर दी हैं. कंपनी ने 24 रुपये की दर से 1GB 3G डेटा देने का ऐलान किया है जिसकी वैलिडिटी 28 दिनों की होगी.

हालांकि इसके लिए आपको पहले 329 रुपये का रीचार्ज करना होगा. के लिए 2GB 3G डेटा दिया जाएगा. डेटा खत्म होने के बाद कस्मर्स को 1GB 3G डेटा के लिए सिर्फ 24 रुपये ही देने होंगे.

फिलहाल ये ऑफर चेन्नई, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, कोलकाता, असम, नॉर्थ इस्ट, बिहार और झारखंड, पंजाब और जम्मू कश्मीर के कस्टमर्स को मिलेंगे.

एयरसेल के आला अधिकारी ने कहा, ' कीमतों कि चिंता किए बगैर एंटरटेनमेंट के लिए इंटरनेट का यूज करें. हमारे कस्मटमर्स की उम्मीद पर खरा उतरने के लिए लगातार मेहनत करते हैं और इसका परिणाम यह है कि हमने वैल्यू फॉर मनी प्रोडक्ट्स लॉन्च किए हैं.'

Advertisement

देखना दिलचस्प होगा कि क्या 25 रुपये प्रति 1GB 3G डेटा का प्लान बता कर कस्टमर्स से पहले 329 रुपये वसूलने वाली स्ट्रैटिजी कितनी कामयाब होती है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement