scorecardresearch
 

इंटरनेशनल फ्रेंडली फुटबॉल मैच में खेलेंगे टीम इंडिया और नेपाल

अगले महीने की शुरुआत में ईरान की मजबूत टीम के खिलाफ होने वाले अहम 2018 फीफा वर्ल्ड कप क्वालीफायर मुकाबले से पहले भारत इंटरनेशनल फ्रेंडली मैच में नेपाल से भिड़ेगा. गौतलब है कि भारत ने वर्ल्ड कप के पहले दौर के क्वालीफाइंग चरण में नेपाल को हराया था.

Advertisement
X
नेपाल से भिड़ेगी टीम इंडिया
नेपाल से भिड़ेगी टीम इंडिया

अगले महीने की शुरुआत में ईरान की मजबूत टीम के खिलाफ होने वाले अहम 2018 फीफा वर्ल्ड कप क्वालीफायर मुकाबले से पहले भारत इंटरनेशनल फ्रेंडली मैच में नेपाल से भिड़ेगा. गौरतलब है कि भारत ने वर्ल्ड कप के पहले दौर के क्वालीफाइंग चरण में नेपाल को हराया था. भारत ने तब एक मैच 2-0 से जीत था जबकि दूसरा मैच गोलरहित ड्रा रहा.


ये दो टीमें अब पुणे के बालेवाड़ी स्टेडियम में एक बार फिर आमने सामने होंगी. फीफा रैंकिंग में 184वें नंबर की टीम नेपाल हाल में आए विनाशकारी भूकंप के बाद सीनियर स्तर पर पहला इंटरनेशनल मैच खेल रही है. दूसरी तरफ 156वें नंबर की टीम भारत इस मैच का इस्तेमाल एशिया की शीर्ष टीम ईरान के खिलाफ आठ सितंबर को होने वाले घरेलू मुकाबले की तैयारी के रूप में करेगा. भारत और नेपाल अब तक 19 बार एक दूसरे के खिलाफ खेले हैं जिसमें नेपाल की टीम ने सिर्फ चार बार जीत दर्ज की जबकि भारत 12 मौकों पर जीतने में सफल रहा. भारत के कोच स्टीफन कान्सटेन्टाइन ने नेपाल के खिलाफ कड़े मुकाबले की संभावना जताई. कान्सटेन्टाइन इससे पहले नेपाल को भी कोचिंग दे चुके हैं.

नेपाल देगा कड़ी टक्कर
कांस्टेनटाइन ने मैच से पूर्व प्रेस कांफ्रेंस में कहा, 'मैं भूकंप की त्रासदी के बाद पहले इंटरनेशनल मैच के लिए भारत में नेपाल का स्वागत करता हूं. इस देश से जुड़ी मेरी प्यारी यादें हैं और मैं लोगों की पीड़ा समझ सकता हूं. नेपाल हमेशा मेरे दिल के करीब रहेगा. नेपाल हमेशा से भारत के लिए कड़ी टीम रहा है. उन्होंने पिछले दो मैचों में दिखाया कि वे कड़ी टक्कर दे सकते हैं. वे हमें मुश्किल मैच देंगे और हम यही चाहते हैं. हम चाहते हैं कि हमें कड़ी से कड़ी टक्कर दी जाए. कांस्टेन्टाइन ने बताया कि होलीचरण नारजरी को एपेंडिक्स की समस्या के कारण रिलीज कर दिया गया है.

Advertisement

इनपुट: भाषा

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement