scorecardresearch
 

राइडर ने चलना शुरू किया, IPL नहीं खेलने से निराश

कुछ दिन पहले झगड़े में लगी चोट के कारण कोमा में चले जाने वाले न्यूजीलैंड के क्रिकेटर जेसी राइडर ने चलना शुरू कर दिया है लेकिन वह इस साल आईपीएल में नहीं खेल पाने से निराश हैं.

Advertisement
X
जेसी राइडर
जेसी राइडर

कुछ दिन पहले झगड़े में लगी चोट के कारण कोमा में चले जाने वाले न्यूजीलैंड के है लेकिन वह इस साल आईपीएल में नहीं खेल पाने से निराश हैं.

इस 28 वर्षीय क्रिकेटर को जिससे उनके सिर पर चोट लगी थी और उनके फेफड़ों को नुकसान पहुंचा था. वह इस हमले के बाद और रविवार को उन्हें आईसीयू से बाहर निकाला गया.

राइडर के मैनेजर एरोन क्ली के अनुसार इस क्रिकेटर ने अब अस्पताल में अपने कमरे के अंदर ही थोड़ा चलना शुरू कर दिया है. उन्होंने वेलिंगटन एयरपोर्ट पर संवाददाताओं से कहा, ‘उनकी हालत में लगातार सुधार हो रहा है. अब उन्हें विश्राम की जरूरत है. पिछले 48 घंटों में उनकी स्थिति में बहुत अधिक सुधार हुआ है.’

एरोन क्ली ने कहा, ‘वह अच्छी तरह से बात कर रहे हैं. वह अपने पांवों पर खड़ा हो रहा है. उन्हें फिर से अपने पांवों पर खड़ा देखकर बहुत अच्छा लगा.’

इस बल्लेबाज को आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स की तरफ से खेलने के लिये शुक्रवार को भारत के लिये रवाना होना था. क्ली ने कहा, ‘राइडर आईपीएल को लेकर बहुत उत्साहित था. वह इसे विश्व क्रिकेट में वापसी के लिये बहुत बड़े मौके के तौर पर देख रहा था. वह अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहता था.’

Advertisement

राइडर ने शराब की लत के कारण पिछले साल मार्च में कुछ समय के लिये अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से बाहर रहने का फैसला किया था.

Advertisement
Advertisement