scorecardresearch
 

राइडर कोमा से बाहर, पर हमले की याद नहीं

न्यूजीलैंड के क्रिकेटर जेसी राइडर शनिवार को कोमा की स्थिति से बाहर आ गए. उनके मैनेजर आरोन क्ली ने यह जानकारी दी.

Advertisement
X
फाइल फोटो: जेसी राइडर
फाइल फोटो: जेसी राइडर

शनिवार को कोमा की स्थिति से बाहर आ गए. उनके मैनेजर आरोन क्ली ने यह जानकारी दी.

क्ली ने कहा, ‘जेसी की हालत में इतना सुधार आया है कि अब वह कोमा से बाहर है और उन्हें वेंटिलेटर से हटा दिया गया है. जेसी होश में है और हमारे साथ बातें कर रहा है.’

उन्होंने कहा, ‘बेशक इस प्रगति से हम खुश हैं. यह जेसी के उबरने की प्रक्रिया की शुरुआत भर है और पूर्ण रूप से स्वस्थ होने के लिए अभी लंबा संघर्ष करना है लेकिन प्रगति सकारात्मक है.’

गवाहों ने बताया था कि राइडर पर मुक्कों और लातों से लगातार हमला किया गया था जिसके बाद वह लड़खड़ा रहे थे, उल्टी कर रहे थे और खून से सने हुए थे. क्ली ने बताया कि राइडर को हमले की स्मृति नहीं है.

कैंटरबरी के खिलाफ सीमित ओवरों के मैच में वेलिंगटन की हार के दौरान राइडर के आउट होने के संदर्भ में क्ली ने कहा, ‘उसे याद है कि वह बिना खाता खोले आउट हुआ था. इसके आगे उसे काफी कुछ याद नहीं है.’ राइडर जब होश में आए तो उनकी मां और महिला मित्र उनके साथ मौजूद थीं और उन्होंने इस हमले को जघन्य अपराध करार दिया है.

Advertisement

गौरतलब है कि राइडर को गुरुवार सुबह गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उन्हें सांस लेने के लिए चिकित्सकीय सहायता की जरूरत पड़ रही थी. हुआ था और उनके सिर तथा फेफड़ों में गंभीर चोट आई थी. इस हमले में दो लोगों को आरोपी बनाया गया है और पुलिस ने कहा कि वे किसी और आरोपी की तलाश में नहीं हैं. हालांकि गवाहों ने कहा था कि हमले में चार लोग तक शामिल थे और यह हमला किसी उकसावे के कारण नहीं लग रहा था.

Advertisement
Advertisement