scorecardresearch
 

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अंडर 21 महिला टूर्नामेंट को मलाला का नाम दिया

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के नव नियुक्त अध्यक्ष शहरयार खान की पहल पर बोर्ड अधिकारियों ने अपने पहले अंडर 21 राष्ट्रीय महिला क्रिकेट चैम्पियनशिप का नाम नोबल शांति पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई के नाम पर रखा है.

Advertisement
X
मलाला यूसुफजई
मलाला यूसुफजई

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के नव नियुक्त अध्यक्ष शहरयार खान की पहल पर बोर्ड अधिकारियों ने अपने पहले अंडर 21 राष्ट्रीय महिला क्रिकेट चैम्पियनशिप का नाम विजेता के नाम पर रखा है.

पीसीबी ने इस साल दिसंबर में 12 क्षेत्रीय टीमों के बीच होने वाले अंडर 21 महिला टूर्नामेंट को मलाला को समर्पित किया.

पीसीबी ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘पीसीबी ने अपनी पहली अंडर 21 राष्ट्रीय महिला क्रिकेट चैम्पियनशिप का नाम मलाला पर रखकर पाकिस्तान की युवा 2014 नोबल पुरस्कार विजेता का सम्मान करने का फैसला किया है.’

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement