scorecardresearch
 

पेस, बोपन्ना, सानिया ऑस्ट्रेलियाई ओपन डबल्स से बाहर

ऑस्ट्रेलियाई ओपन में भारतीय टेनिस के लिए शुक्रवार का दिन खराब रहा जब डबल्स मुकाबले में लिएंडर पेस, रोहन बोपन्ना और सानिया मिर्जा अपने दूसरे दौर के मुकाबले हारकर बाहर हो गए.

Advertisement
X
सानिया मिर्जा
सानिया मिर्जा

में भारतीय टेनिस के लिए शुक्रवार का दिन खराब रहा जब डबल्स मुकाबले में , रोहन बोपन्ना और अपने दूसरे दौर के मुकाबले हारकर बाहर हो गए.

हाल ही में अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ डबल्स रैंकिंग हासिल करते हुए पांचवीं पायदान पर पहुंची सानिया मिर्जा और चीनी ताइपै की सू वेइ सियेह की जोड़ी को कनाडा की गैब्रिएला डेब्रोवस्की और पोलैंड की एलिस्जा रोसोलस्का की गैर वरीय जोड़ी ने 7-6, 6-4 से हराया.

मिक्सड डबल्स में हालांकि सानिया और ब्राजील के ब्रूनो सोआरेस की शीर्ष वरीयता प्राप्त जोड़ी ने तिमिया बाबोस और एरिच बुतोरेच को 6-1, 4-6, 10-3 से हराया. बोपन्ना और कनाडा के डेनियल नेस्टर को फेलिसियानो लोपेज और मैक्स मिरनी ने 7-5, 6-3 से हराया. वहीं पेस और दक्षिण अफ्रीका के उनके जोड़ीदार रावेन क्लासेन को सिमोन बोलेली और फेबियो फोगनिनि ने 2-6, 6-4, 6-1 से मात दी.

महिला युगल मुकाबले में शुरू से ही सानिया और सियेह लय हासिल नहीं कर सके थे. सानिया और सियेह ने पहले दौर में अर्जेंटीना की मारिया इरिगोयेन और स्विटजरलैंड की रोमिना ओपरांडी को हराया था.

Advertisement

पहले सेट में कड़ा संघर्ष करते हुए सानिया और सियेह टाइब्रेकर में हारे. दूसरे सेट में उनके अनुभवहीन प्रतिद्वंद्वियों ने बेहतर प्रदर्शन किया और आसानी से जीत दर्ज की. पुरुष युगल में बोपन्ना और नेस्टर की सातवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी भी स्पेन के लोपेज और बेलारूस के मिरनी के सामने नहीं टिक सकी. पेस और क्लासेन ने बेहतर प्रदर्शन किया लेकिन दसवीं वरीयता प्राप्त इस जोड़ी को इतालवी प्रतिद्वंद्वियों ने पहले सेट में पिछड़ने के बावजूद हराया.

इससे पहले महेश भूपति और ऑस्ट्रिया के जर्गन मेल्जर गुरुवार को ही पहले दौर में हारकर बाहर हो गए थे. अब भारत के डबल्स स्पेशलिस्ट मिक्सड डबल्स में अपना भाग्य आजमाएंगे जहां भूपति ऑस्ट्रेलिया की जरमिला जी और बोपन्ना चेक गणराज्य की बी जालावोवा एस के साथ खेलेंगे जबकि पेस की जोड़ीदार मार्टिना हिंगिस होगी.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement