scorecardresearch
 

आईपीएल का सूखा से कोई लेना-देना नहीं: युवराज सिंह

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज युवराज सिंह ने कहा कि महाराष्ट्र में फैले जल संकट के लिए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को जिम्मेदार नहीं ठहराना चाहिए और खेल को चालू रखना चाहिए.

Advertisement
X
युवराज सिंह
युवराज सिंह

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज युवराज सिंह ने कहा कि महाराष्ट्र में फैले जल संकट के लिए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को जिम्मेदार नहीं ठहराना चाहिए और खेल को चालू रखना चाहिए. बंबई हाई कोर्ट ने 30 अप्रैल के बाद होने वाले आईपीएल मैचों को महाराष्ट्र में सूखे के हालत को देखते हुए राज्य से बाहर स्थानांतरित करने के आदेश दिए हैं.

खेल परिधान बनाने वाली कंपनी-प्यूमा के एक कार्यक्रम में शिरकत करने आए ने कहा, ‘मैं नहीं समझता की का भारत की परिस्थिति से कोई लेना देना है. हम खेलते है और अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हैं. मुझे ऐसा कोई कारण नजर नहीं आता जिसकी वजह से को रोका जाए.’

उन्होंने कहा, ‘जहां तक अनुमति की बात है तो इस पर कुछ भी कहना मेरा काम नहीं है. एक क्रिकेट खिलाड़ी होने के नाते मेरा काम क्रिकेट खेलना है. हमें जिस मैदान पर खेलने को कहा जाएगा हम उस मैदान पर खेलने को तैयार हैं.’

Advertisement

युवराज को वर्ल्ड टी20 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए मैच में टखने में चोट लग गई थी जिसकी वजह से वो अब तक आईपीएल में नहीं खेल सके हैं. हालांकि उन्होंने इस दौरान यह बताया कि वो पूरी कोशिश में लगे हैं कि 6 मई से आईपीएल के मैचों के लिए उपलब्ध रहें.

Advertisement
Advertisement