scorecardresearch
 

बंगलुरु केस: विराट ने कहा, जो लोग खड़े देखते रहे वो मर्द कहलाने के लायक नहीं

बंगलुरु में लड़कियों के साथ हुए छेड़छाड़ के मामले पर सिलेब्स अपनी-अपनी तरह से रिएक्ट कर रहे हैं. अब विराट और अनुष्का ने ट्वीट कर उन लोगों को दोषी ठहराया जो वहां बस खड़े होकर सब देख रहे थे.

Advertisement
X
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा

नए साल पर बंगलुरु में लड़कियों के साथ हुए छेड़छाड़ के मामले ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है.


सुरक्षित शहरों में से एक माने जाने वाले बंगलुरु में हुई इस घटना के बाद लोगों के तरह-तरह के रिएक्शन आ रहे हैं. कोई लड़कियों को ही इसका जिम्मेदार मान रहा है. उनके मुताबिक लड़कियों के छोटे कपड़े ही लड़कों को छेड़छाड़ के लिए उकसाते हैं.


इस मामले पर एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने ट्वीट किया है. उन्होंने लिखा, 'लड़कियों को भीड़भाड़ के इलाके में शोषित किया जाता है. लोग खड़े देखते रहते हैं लेकिन मदद करने के लिए कोई नहीं आता. बेवकूफ लोग लड़कियों के कपड़ों को इसका जिम्मेदार मानते हैं और कहते हैं देर रात तक बाहर रहने से यही सब होता है. मुझे हैरानी होती है कि लोगों ने कुछ किया क्यों नहीं. आज हम ऐसे समाज में जी रहे हैं जहां लोगों को लगता है कि खड़े होकर देखना ही ठीक है. अपने बच्चों को औरतों की इज्जत करना सीखाइए.'

Advertisement

क्रिकेटर विराट कोहली ने भी ट्विटर पर वीडियो शेयर कर कहा कि जो लोग वहां खड़े होकर बस देख रहे थे उन्हें खुद को मर्द नहीं कहना चाहिए. अगर उनके परिवार की किसी महिला के साथ ऐसा होता तो भी क्या वो ऐसे देखते रहते.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement