scorecardresearch
 

Exclusive: अब डबल्स वर्ल्ड नंबर वन की कुर्सी पर सानिया मिर्जा की नजर

डब्ल्यूटीए फाइनल्स का खिताब जीतने वाली भारत की टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा की नजरें अब डबल्स वर्ल्ड नंबर वन की कुर्सी पर हैं. एतिहासिक डब्ल्यूटीए फाइनल्स जीतने के बाद वतन लौटने पर सानिया ने 'हेडलाइंस टुडे' से खास बातचीत में वर्ष 2014 को अपने टेनिस कॅरियर के बेहतरीन सालों में से एक करार दिया.

Advertisement
X
WTA ट्रॉफी के साथ सानिया मिर्जा और कारा ब्लैक
WTA ट्रॉफी के साथ सानिया मिर्जा और कारा ब्लैक

डब्ल्यूटीए फाइनल्स का खिताब जीतने वाली भारत की की नजरें अब डबल्स वर्ल्ड नंबर वन की कुर्सी पर हैं. एतिहासिक डब्ल्यूटीए फाइनल्स जीतने के बाद वतन लौटने पर ने 'हेडलाइंस टुडे' से खास बातचीत में वर्ष 2014 को अपने टेनिस कॅरियर के बेहतरीन सालों में से एक करार दिया. कारा ब्लैक के साथ अपनी जोड़ी टूटने पर सानिया ने कहा कि वो ब्रेक लेने के कारा के फैसले का सम्मान करती हैं और अब उनकी नजर सु वेई के साथ नई शुरुआत पर है.

बीते रविवार को सानिया मिर्जा ने जिम्बाब्वे की अपनी जोड़ीदार कारा ब्लैक के साथ साल का आखिरी है. सिंगापुर इनडोर स्टेडियम में हुए महिला डबल्स के फाइनल मुकाबले में सानिया-कारा की तीसरी वरीय जोड़ी ने दूसरी वरीय चीनी ताइपे की हसिएह सू वेई और पेंग शुआई की जोड़ी को सीधे सेटों में 6-1, 6-0 से हराया.

डब्ल्यूटीए में जीत को सानिया ने बड़ी जीत करार देते हुए इसकी तुलना ग्रैंड स्लैम या गोल्ड मेडल से की. सानिया ने इस साल ही और यूएस ओपन में का खिताब जीता है.

हालांकि, को इस बात का मलाल है कि कारा के साथ उनकी जोड़ी टूट गई है क्योंकि कारा और उनकी जोड़ी ने अपने आखिरी मुकाबले में एक बड़ा खिताब जीता. सानिया ने कहा कि खिलाड़ियों को कुछ ऐसे फैसले लेने पड़ते हैं. उनके मुताबिक लोगों को खुद की जिंदगी में बदलाव लाते रहना चाहिए और इसकी आदत डाल लेनी चाहिए.

Advertisement

2013 में रिकॉर्ड पांच डब्ल्यूटीए खिताब जीतने वाली ने कहा कि WTA खिताब जीतना असाधारण उपलब्ध‍ि है. उन्होंने माना कि चोट नहीं होने की वजह से उनके पिछले दो साल बेहद शानदार रहे जबकि इससे पहले सात सालों के दौरान उन्हें तीन बार सर्जरी करानी पड़ी थी.

इस सवाल पर कि लोगों को से सिंगल्स में शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है, टेनिस खिलाड़ी ने कहा कि करने की तुलना में कहना आसान होता है. लेकिन जब आपको तीन सर्जरी से गुजरना पड़ता है और जब हर सुबह आपके शरीर में दर्द होता है तो सिर्फ आप ही फैसला कर सकते हैं कि आपको क्या करना चाहिए.

अपनी महिला और मिश्र‍ित युगल जोड़ी सु वेई और ब्रूनो सोर्स के साथ भविष्य की प्लानिंग के बारे में सानिया ने कहा कि उन्होंने पहला टूर्नामेंट ब्रूनो के साथ जीता था, ऐसे में दोनों खुद को कुछ वक्त देंगे और कुछ मुकाबले साथ खेलेंगे. अगर सब कुछ ठीक ठाक रहा तो सु वेई के साथ भी सानिया इस साल कुछ मुकाबले जरूर खेलेंगी.

इस सवाल पर कि ब्रेक के दौरान वो क्या करेंगी, सानिया ने कहा, 'पहले तो मैं फराह खान की नई फिल्म देखूंगी जिसके लिए मैंने फराह से वादा भी किया था. अगले कुछ दिनों तक तो वैसे कुछ करने का प्लान नहीं है. इसके बाद आईपीटीएल का वक्त आएगा.'

Advertisement

तेलंगाना विवाद पर सानिया मिर्जा ने कहा कि जब वो टेनिस के कोर्ट पर होती हैं तो उन्हें केवल बॉल दिखाई, विपक्षी खिलाड़ी और नेट दिखाई देता है. उन्होंने कहा, 'मैं अपने इमोशंस और खेल को अलग-अलग रखती हूं. हालांकि तेलंगाना का मसला भावुक जरूर था. मैं खुश हूं कि मैं अपने देश के लिए खेल रही हूं और इससे मुझे खुशी मिलती है.' गौरतलब है कि पिछले दिनों सानिया को तेलंगाना का ब्रांड एंबेसडर बनाए जाने पर कई किया था.

Advertisement
Advertisement