'पाकिस्तान ने 7 साल बाद प्रो हॉकी लीग के लिए क्वालिफाई किया था, यह हमारे लिए बहुत बड़ा अचीवमेंट है. ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर हमें फ्लाइट और होटल से जुड़ी दिक्कतें झेलनी पड़ीं. जिस फ्लाइट से हम सिडनी पहुंचे और फिर सिडनी में ही ओपरा स्ट्रीट पर 14-15 घंटों तक लावारिसों की तरह घूमते रहे. ना वहां होटलिंग थी, हमारे बंदों (खिलाड़ियों) का किसी ने कोई अहसास नहीं किया.'
ये पीड़ा भरे शब्द पाकिस्तानी हॉकी टीम के कप्तान अम्माद शकील बट के हैं. जो ऑस्ट्रेलिया के दौरे से लौटने के बाद 18 फरवरी को लाहौर एयरपोर्ट पर अपना दर्द मीडिया के सामने बयां कर रहे थे.
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में अम्माद शकील बट का दर्द यहीं नहीं रुका और उन्होंने आगे कहा- सिडनी के बाद हम होबार्ट गए, इसके बाद जो खबरें पाकिस्तान में पहुंची, वो सारी खबरें सच हैं.
बट ने कहा, जो वीडियो (खराब हालत का) मैंने और मेरी टीम ने बनाया था, तो यह कहा गया कि बात इंडिया तक पहुंच गई है. और बात जब इंडिया की आई तो मैंने सोचा बात मुल्क की है तो अपने मुल्क की बदनामी नहीं होनी चाहिए.
बट ने स्वीकार किया है कि उनका हालिया वीडियो, जिसमें उन्होंने सब कुछ ठीक बताया था, दरअसल एक खुला-खुला पर्दा डालने की कोशिश थी, जिसे ‘भारत में पाकिस्तान की छवि बनाए रखने’ के लिए तैयार किया गया था.
The Pakistan National Hockey Team returned home after participating in the Pro Hockey League in Australia, but no official from the Pakistan Hockey Federation was present to receive the players at Lahore Airport.
— NEWSDAILY MEDIA GROUP (@NEWSDAILY123) February 18, 2026
Speaking to the media, national team captain Imad Shakeel Butt… pic.twitter.com/ApBWoulReC
पाकिस्तान हॉकी कप्तान अम्मद बट और कोच ताहिर जमान के बीच ऑस्ट्रेलिया दौरे की व्यवस्थाओं को लेकर लगाए गए आरोपों पर तीखी बहस हुई. ये वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए.
Pakistan Hockey captain Ammad Butt and coach Tahir Zaman confront each other over allegations regarding Australia tour arrangements. #TOKSports #AmmadButt #TahirZaman #PakistanHockeyTeam pic.twitter.com/FS5I7DsTiL
— TOK Sports (@TOKSports021) February 18, 2026
कप्तान शकील ने क्या आरोप लगाए थे?
ऑस्ट्रेलिया दौरे से लौटने के बाद कप्तान शकील अम्माद बट ने मीडिया के सामने आकर गंभीर आरोप लगाए. उनके मुताबिक टीम को सिडनी एयरपोर्ट पर 13-14 घंटे तक इंतजार करना पड़ा था. इसके बाद कैनबरा में होटल पहुंचने पर पता चला कि होटल प्रबंधन को अग्रिम भुगतान नहीं मिला था, जिससे खिलाड़ियों को अस्थायी इंतजाम होने तक भटकना पड़ा.
यह भी पढ़ें: पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने धोए बर्तन, अब PHF चीफ ने शहबाज शरीफ को सौंपा इस्तीफा, आसिम मुनीर से की ये डिमांड
सबसे चौंकाने वाला आरोप यह था कि खिलाड़ियों को मैच से पहले खुद किचन साफ करने और बर्तन धोने पड़े. शकील अम्माद बट ने कहा कि जब खिलाड़ी ऐसी सिचुएशन में हों, तो उनसे शानदार परफॉरमेंस की उम्मीद करना मुश्किल है. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि खिलाड़ियों को मीडिया से बात करने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई थी.
बाद में बट की ओर से लगाए गए आरोपों के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था.
वहीं इस पूरे बवाल के बीच पाकिस्तान स्पोर्ट्स बोर्ड (PSB) ने स्पष्ट किया कि उसने टीम के होटल इंतजाम के लिए पीएचएफ को 10 मिलियन पाकिस्तानी रुपये से अधिक की राशि जारी की थी.
यह भी पढ़ें: बर्तन मांजकर खेलने उतरे पाकिस्तानी खिलाड़ी... वतन वापसी के बाद फूटा कप्तान का गुस्सा, VIDEO
PSB की ओर से कहा गया है कि मामले की विस्तृत रिपोर्ट प्रधानमंत्री को सौंपी जाएगी. PHF के अध्यक्ष के इस्तीफे के बाद प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने पूरे प्रकरण की जांच के आदेश दे दिए थे. अब यह देखना अहम होगा कि जांच के बाद इस मामले में किस पर और कब एक्शन होता है. दौरे के दौरान पाकिस्तान को ऑस्ट्रेलिया और जर्मनी के खिलाफ शिकस्त झेलनी पड़ी थी, जिससे टीम के प्रदर्शन पर भी असर पड़ा.