जिसे कभी गोद में उठाकर दुलारा था, अब उसी के खिलाफ फीफा वर्ल्ड कप फाइनल लियोनेल मेसी खेलेंगे. फुटबॉल की दुनिया में शायद ही किसी तस्वीर ने समय के साथ इतना बड़ा मायने हासिल किया हो. 2007 में खिंची एक साधारण-सी तस्वीर आज इतिहास का हिस्सा बन चुकी है, क्योंकि उसमें साथ दिख रहे दो चेहरे अब वर्ल्ड फुटबॉल के सबसे बड़े मंच पर आमने-सामने होंगे.
रविवार को देर रात 12:30 बजे होने वाले फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में यूरोप की नंबर-1 टीम स्पेन का सामना साउथ अमेरिका की नंबर-1 टीम अर्जेंटीना से होगा. स्पेनदूसरी बार वर्ल्ड चैम्पियन बनने उतरेगा, जबकि अर्जेंटीना लगातार दूसरा और कुल चौथा वर्ल्ड कप जीतने की कोशिश करेगा.
🚨TRENDING: In 2007, Leo Messi held a baby for a photo shoot. That baby was Lamine Yamal!
— Polymarket Sports (@PolymarketSport) July 15, 2026
19 years later, they are set to face each other in the 2026 World Cup final! pic.twitter.com/6HtFI0PTWB
लेकिन इस मुकाबले से पहले सबसे ज्यादा चर्चा जिस तस्वीर की हो रही है, वह 19 साल पुरानी है. अब यह एक बार फिर वायरल हो रही है.
2007 में शुरू हुई थी यह कहानी
साल 2007 में 20 वर्षीय लियोनेल मेसी बार्सिलोना के उभरते सुपरस्टार थे. उसी दौरान UNICEF (United Nations Children's Fund) के लिए एक चैरिटी कैलेंडर का फोटोशूट रखा गया था. कैंप नोउ स्टेडियम (बार्सिलोना) के ड्रेसिंग रूम के पास बने एक कमरे में प्लास्टिक के छोटे टब में एक शिशु को बैठाया गया और मेसी से उसके साथ तस्वीरें खिंचवाई गईं.
यामाल की मां शीला एबाना उस समय महज 16 साल की थीं. इक्वेटोरियल गिनी मूल की शीला कैटालोनिया में वेट्रेस का काम करती थीं. वहीं उनकी मुलाकात मोरक्को मूल के मुनिर नस्राउई से हुई और दोनों ने स्पेन के मातारो शहर में अपने बेटे यामाल की परवरिश की.
𝗥𝗲𝗮𝗹𝗶𝘁𝘆 𝗕𝗲𝗵𝗶𝗻𝗱 𝗠𝗲𝘀𝘀𝗶-𝗬𝗮𝗺𝗮𝗹 𝗣𝗵𝗼𝘁𝗼𝘀𝗵𝗼𝗼𝘁:
— Dr Ahmad Rehan Khan (@AhmadRehanKhan) July 16, 2026
Many people have wondered how five-month-old Lamine Yamal, born into an ordinary, working-class family with no influential football connections, ended up in a photoshoot with Lionel Messi.
The answer is… pic.twitter.com/FyXV6ESdp5
वह बच्चा कोई और नहीं, बल्कि आज स्पेन का सबसे बड़ा स्टार फुटबॉलर लामिन यामाल था.
एक लॉटरी ने बदल दी जिंदगी
दरअसल, यामाल के माता-पिता ने UNICEF की एक रैफल (लॉटरी) में हिस्सा लिया था. विजेता बनने पर उन्हें बार्सिलोना के खिलाड़ी के साथ फोटोशूट का मौका मिला और किस्मत ने उन्हें मेसी से मिलवा दिया.
इस फोटोशूट को एसोसिएटेड प्रेस (AP) के फोटोग्राफर जोन मोनफोर्ट ने शूट किया था. एबीसी की एक रिपोर्ट में उन्होंने बताया कि मेसी बेहद शर्मीले स्वभाव के थे और उन्हें शुरुआत में समझ ही नहीं आ रहा था कि छोटे बच्चे को गोद में कैसे उठाया जाए.
मोनफोर्ट ने बताया- मेसी ड्रेसिंग रूम से आए और अचानक उनके सामने पानी से भरा प्लास्टिक का टब और उसमें बैठा एक बच्चा था. शुरुआत में उन्हें उसे पकड़ना भी नहीं आ रहा था.
Lamine Yamal ketika ditanya soal foto viral saat Lionel Messi memandikan dirinya sewaktu ia masih bayi.
— Sambat Academy (@sambat_academy) July 14, 2026
👨🏻💼 Foto ini bisa saja jadi laga final Piala Dunia. Maksudku, ini luar biasa kalau dipikir-pikir.
👶🏽 Iya. Yah, aku rasa aku sudah sedikit tumbuh besar, dan Leo juga. Semoga… pic.twitter.com/a3eN6FHYU4
2024 में क्यों वायरल हुई मेसी यामाल की तस्वीर
यह तस्वीरें कई साल तक लोगों की नजरों से दूर रहीं. फिर 2024 में लामिन यामाल के पिता मुनिर नस्राउई (MOUNIR NASRAOUI) ने इन्हें इंस्टाग्राम पर शेयर किया. उन्होंने तस्वीर के साथ लिखा- 'The beginning of two legends' यानी 'दो दिग्गजों की शुरुआत'.
दिलचस्प बात यह रही कि फोटोग्राफर जोन मोनफोर्ट को भी उस वक्त तक यह पता नहीं था कि तस्वीर में दिख रहा बच्चा आगे चलकर लामिन यामाल बनेगा. बाद में जब उन्हें इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक पल से जुड़ना उनके लिए बेहद खास अनुभव है.
अब आमने-सामने होंगे मेसी और यामाल
अब वही लामिन यामाल स्पेन की सबसे बड़ी उम्मीद हैं. महज 19 साल की उम्र में वह वर्ल्ड फुटबॉल के सबसे चर्चित खिलाड़ियों में शामिल हो चुके हैं. दूसरी ओर, लियोनेल मेसी अपने शानदार करियर में एक और वर्ल्ड कप ट्रॉफी जोड़ने के इरादे से मैदान पर उतरेंगे.
कभी एक ही तस्वीर में साथ नजर आने वाले मेसी और यामाल अब फुटबॉल के सबसे बड़े मुकाबले में एक-दूसरे के खिलाफ खेलेंगे. यही वजह है कि 2007 की वह तस्वीर आज सिर्फ एक फोटो नहीं, बल्कि फुटबॉल की दो पीढ़ियों को जोड़ने वाली ऐतिहासिक याद बन चुकी है.