WPL Auction 2027 Live Updates: कोच्चि में कुछ ही देर बाद महिला प्रीमियर लीग (WPL 2027) का मिनी ऑक्शन शुरू होने जा रहा है. पिछले महीने 63 खिलाड़ियों के रिटेंशन और एक बड़े ट्रेड के बाद अब पांचों फ्रेंचाइजी के पास कुल 27 खाली स्लॉट भरने की चुनौती है, जिसमें 7 जगहें विदेशी खिलाड़ियों के लिए आरक्षित हैं.
इस ऑक्शन के लिए सभी टीमों के पास कुल मिलाकर 8.15 करोड़ रुपये का पर्स बचा है, जिसमें कुल 150 खिलाड़ी (28 विदेशी और 6 एसोसिएट देशों की खिलाड़ी) अपनी किस्मत आजमाने उतर रही हैं.
भले ही अधिकांश टीमों का कोर स्क्वाड तैयार है और यह ऑक्शन सिर्फ अपनी टीम की कमियों को दूर करने के लिए है, लेकिन स्नेह राणा, चमारी अट्टापट्टू, सोफिया डंकले, सोफी मोलिनक्स जैसे कई बड़े नाम नीलामी में उतर रहे हैं, जो किसी भी टीम की तस्वीर रातों-रात बदल सकते हैं.
बात अगर टीमों की करें तो यूपी वारियर्स 3.75 करोड़ रुपये के सबसे बड़े पर्स और 8 खाली स्लॉट के साथ मैदान में उतरेगी, जबकि दो बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के पास महज 90 हजार रुपये का सबसे छोटा बजट बचा है, जिन्हें 6 खिलाड़ियों को भरना है. अब देखना यह दिलचस्प होगा कि किस खिलाड़ी पर सबसे बड़ी बोली लगती है और कौन सी फ्रेंचाइजी बाजी मारती है.
किस टीम में हुई कौन सी खिलाड़ी की एंट्री
मुंबई इंडियंस
ऑक्शन में खरीदे गए खिलाड़ी:
रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट: मेली केर, हेले मैथ्यूज, नेट साइवर-ब्रंट, निकोला कैरी, अमनजोत कौर, हरमनप्रीत कौर, राहिला फिरदौस, एस सजना, संस्कृति गुप्ता, शबनीम इस्माइल, वैष्णवी शर्मा, तारा नॉरिस (ट्रेड).
यूपी वारियर्स
ऑक्शन में खरीदे गए खिलाड़ी:
रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट: मेग लैनिंग, फोबे लिचफील्ड, सोफी एक्लेस्टोन, दीप्ति शर्मा, हरलीन देयोल, क्रांति गौड़, प्रतिका रावल, शिखा पांडे, शिप्रा गिरी, सिमरन शेख.
ऑक्शन में खरीदे गए खिलाड़ी:
रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट: एशले गार्डनर, बेथ मूनी, सोफी डिवाइन, रेणुका सिंह ठाकुर, भारती फुलमाली, काशवी गौतम, कनिका आहूजा, तनुजा कंवर, जॉर्जिया वेयरहम, अनुष्का शर्मा, हैप्पी कुमारी, किम गार्थ, यास्तिका भाटिया, राजेश्वरी गायकवाड़, जिन्तिमणि कलिता.
ऑक्शन में खरीदे गए खिलाड़ी:
रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट: एनाबेल सदरलैंड, चिनेले हेनरी, लौरा वोल्वार्ड्ट, लुसी हैमिल्टन, मारिज़ैन कप्प, दीया यादव, जेमिमाह रोड्रिग्स, ममता मादीवाला, मिन्नू मणि, एन श्री चरणी, नंदनी शर्मा, निकी प्रसाद, शैफाली वर्मा.
ऑक्शन में खरीदे गए खिलाड़ी:
रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट: एलिसे पेरी, जॉर्जिया वोल, लॉरेन बेल, नादिन डी क्लर्क, अरुंधति रेड्डी, पूजा वस्त्राकर, प्रथ्योषा कुमार, प्रेमा रावत, राधा यादव, ऋचा घोष, सयाली सतघरे, श्रेयंका पाटिल, स्मृति मंधाना.