रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बेंगलुरु (RCB) के विकेटकीपर-बल्लेबाज जितेश शर्मा का एक बयान चर्चा में हैं. जहां वो अपनी रिलेशनशिप को लेकर बात करते हुए नजर आए. ध्यान रहे जितेश आईपीएल में पिछले साल विराट कोहली की RCB की चैम्पियन बनी टीम के हिस्सा थे. पिछले साल टीम की कमान रजत पाटीदार ने संभाली थी, वहीं जितेश ने टीम की कप्तानी 2 मैचों में संभाली थी.
लेकिन अब जितेश अपने एक वीडियो को लेकर छाए हुए हैं, जो वायरल हो रहा है. इस 56 सेकंड के इंटरव्यू में जितेश शर्मा RCB की जर्सी में नजर आते हैं और महिला एंकर मयंती लैंगर के साथ हल्के-फुल्के अंदाज में बातचीत करते हैं. बातचीत के दौरान वह अपनी पर्सनल लाइफ पर मजेदार अंदाज में खुलकर बात करते हैं.
जितेश कहते हैं कि उनकी पत्नी अब उनके 'एंटिक्स' यानी शरारती हरकतों को सीमित कर देती हैं. वह हंसते हुए बताते हैं कि अब मैं उन्हें मुझे डांटने का ज्यादा मौका नहीं देता हूं.
एंकर मयंती लैंगर से बात करते हुए जितेश शर्मा इसी दौरान अपनी पत्नी शलाका मकेश्वर पर बड़ा बयान दिया. मयंती ने इस दौरान पूछा कि आप जब खबरों में आते हैं तो घर पर क्या माहौल रहता है? इस पर जितेश शर्मा ने तपाक से जबाव दिया- उसको कुछ मसाला मिलता है मुझे डांटने को लिए, अगर मैं कुछ भी थोड़ा ऊपर नीचे बोलता हूं तो वो पूछती है कि क्या तूने सच में ऐसा बोला? पता है तू दिमाग से हल्का ही है, वो बहुत कुछ बोलती है.
Biwi se har koi darrta hai 😁 pic.twitter.com/FBNFhxWiXB
— Cricketopia (@CricketopiaCom) April 3, 2026
जितेश ने वीडियो में आगे कहा-अभी मैं उसे डांटने को बहुत कम मौका दे रहा हूं, पर कभी मैं कुछ कर देता हूं, तो उसे मौका मिल जाता है.
कौन हैं जितेश शर्मा की वाइफ
अगर निजी जिंदगी की बात करें तो जितेश शर्मा की पत्नी का नाम शलाका माकेश्वर है. दोनों ने 8 अगस्त 2024 को शादी की थी, जिसे वे अपने पोस्ट्स में 8.8.8 के रूप में भी संदर्भित करते हैं. शलाका महाराष्ट्र के पुणे की रहने वाली हैं और एक आईटी प्रोफेशनल हैं, जिनका बैकग्राउंड इंजीनियरिंग में रहा है. वह सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहती हैं.