scorecardresearch
 

जब वेस्टइंडीज के स्टेडियम में अचानक बजने लगा मलयालम गाना... संजू सैमसन ने सुनाया दिलचस्प किस्सा

आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार खिताब अपने नाम किया. भारत की इस महाजीत के हीरो रहे संजू सैमसन, जिन्होंने वर्ल्ड के आखिरी तीनों मैच में फिफ्टी लगाई और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब भी अपने नाम किया.

Advertisement
X
इंडिया टुडे कॉन्क्लेव के मंच पर संजू सैमसन ने की शिरकत (Photo: ITG)
इंडिया टुडे कॉन्क्लेव के मंच पर संजू सैमसन ने की शिरकत (Photo: ITG)

आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार खिताब अपने नाम किया. भारत की इस महाजीत के हीरो रहे संजू सैमसन, जिन्होंने वर्ल्ड के आखिरी तीनों मैच में फिफ्टी लगाई और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब भी अपने नाम किया. इन तमाम उपलब्धियों के बीच शनिवार को संजू सैमसन ने अभिषेक शर्मा के साथ इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 के मंच पर शिरकत की.

इस दौरान संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने टीम की केमिस्ट्री और अपने करियर को लेकर खुलकर बात की. इस बातचीत के दौरान संजू सैमसन ने एक दिलचस्प किस्सा भी सुनाया जो वेस्टइंडीज से जुड़ा हुआ है.

यह भी पढ़ें: 'केरल-पंजाब की हमारी दोस्ती में सब FIRE ही है', संजू सैसमन ने सुनाया अभिषेक संग ओपनिंग का किस्सा

संजू ने सुनाया वेस्टइंडीज का किस्सा

संजू से उनके फैंस के बारे में जब सवाल पूछा गया तो उन्होंने ये दिलचस्प किस्सा सुनाया. संजू से पूछा गया कि अक्सर वो जब टीम के साथ होते हैं तो देखा जाता है कि उनके फैंस हर जगह उन्हें सपोर्ट करते दिखते हैं. इसका जवाब देते हुए संजू ने कहा कि एक बार वो वेस्टइंडीज के दौरे पर थे. वो जब बल्लेबाजी के लिए बाहर आ रहे थे तो अचानक उन्हें देखकर अंग्रेजी गाना चेंज कर दिया गया और एक मलयालम गाना बजने लगा.

Advertisement

यह भी पढ़ें: ODI वर्ल्ड कप के सवाल पर अभिषेक ने क्यों किया युवराज सिंह का जिक्र? बताया क्या है मेंटर का सख्त मैसेज

संजू ने बताया कि ये वाकया देखकर वो हैरान रह गए. लेकिन संजू ने आगे कहा कि ये सच है कि फैंस उन्हें बहुत सपोर्ट करते हैं और उनसे बहुत प्यार करते हैं. 

अच्छी पंजाबी बोलते हैं संजू

इस कार्यक्रम के दौरान अभिषेक शर्मा ने संजू को लेकर एक दिलचस्प बात साझा की. अभिषेक ने बताया कि संजू सैमसन भले ही केरल के हैं. लेकिन वो पंजाबी बहुत अच्छी खासी बोलते हैं और पंजाबी गाने सुनना भी उन्हें बहुत पसंद है. अभिषेक ने बताया कि मैच के दौरान वो दोनों अक्सर पंजाबी में ही बात करते हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement