scorecardresearch
 

ODI वर्ल्ड कप के सवाल पर अभिषेक ने क्यों किया युवराज सिंह का जिक्र? बताया क्या है मेंटर का सख्त मैसेज

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप जीत, टीम की केमिस्ट्री और अपने करियर को लेकर खुलकर बात की. अभिषेक ने कहा कि वर्ल्ड चैंपियन बनने का एहसास शब्दों में नहीं बताया जा सकता और उनका सपना भारत के लिए तीनों फॉर्मेट खेलना है.

Advertisement
X
अभिषेक शर्मा ने सुनाया युवराज सिंह का किस्सा (Photo: ITG)
अभिषेक शर्मा ने सुनाया युवराज सिंह का किस्सा (Photo: ITG)

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में शनिवार को टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने शिरकत की. इस कार्यक्रम के दौरान दोनों खिलाड़ियों ने अपने करियर, टी20 वर्ल्ड कप और टीम की केमिस्ट्री को लेकर कई दिलचस्प बातें साझा कीं. अभिषेक शर्मा ने कहा कि वर्ल्ड चैंपियन बनने का एहसास शब्दों में बयान करना आसान नहीं है. उन्होंने बताया कि जब से उन्होंने क्रिकेट खेलना शुरू किया, तब से उनका सपना भारत के लिए ट्रॉफी जीतना था.

अभिषेक ने कहा, इसे शब्दों में नहीं बताया जा सकता. जब से खेलना शुरू किया, तभी से यही सपना था. टूर्नामेंट की शुरुआत मेरे लिए अच्छी नहीं रही, लेकिन आखिर में सब अच्छा हो गया. आगे भी देश के लिए और ट्रॉफियां जीतना चाहता हूं.

युवराज सिंह का अभिषेक ने किया जिक्र

इस कार्यक्रम के दौरान जब अभिषेक शर्मा से पूछा गया कि आखिर वो 2027 वनडे वर्ल्ड कप को लेकर क्या सोचते हैं तो उन्होंने कहा कि उनका अंतिम लक्ष्य भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में खेलना है. उन्होंने बताया कि पिछले दो साल में युवराज सिंह से उन्होंने बहुत कुछ सीखा है. अभिषेक ने कहा कि अब वह सिर्फ अपने प्रदर्शन पर ध्यान देते हैं और जो चीज उनके हाथ में नहीं है, उसकी चिंता नहीं करते. साथ ही उन्होंने कहा कि भारत के लिए वनडे क्रिकेट खेलना भी उनका बड़ा सपना है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'केरल-पंजाब की हमारी दोस्ती में सब FIRE ही है', संजू सैसमन ने सुनाया अभिषेक संग ओपनिंग का किस्सा

अभिषेक ने कहा कि युवराज सिंह ने उन्हें सिखाया है कि सिर्फ प्रोसेस पर ध्यान देना है और अपने खेल पर ध्यान देना है. अगर अच्छा खेलते रहोगे तो हर जगह आपकी है. इसलिए मैं आगे के प्लान पर नहीं सोचता हूं बस मैं अच्छा खेलते रहना चाहता हूं.

यह भी पढ़ें: वर्ल्ड कप ट्रॉफी लेकर सिद्धिविनायक पहुंचे सूर्या-गौतम, अभिषेक ने किए वैष्णो देवी के दर्शन

टूर्नामेंट की शुरुआत रही मुश्किल

अभिषेक शर्मा ने बताया कि वर्ल्ड कप की शुरुआत उनके लिए आसान नहीं थी. वह टूर्नामेंट के दौरान बीमार हो गए थे और उनकी हालत ऐसी थी कि ठीक से खड़े भी नहीं हो पा रहे थे. उन्होंने कहा कि टीम पिछले दो साल से इस टूर्नामेंट की तैयारी कर रही थी, लेकिन बीमारी के कारण शुरुआती मैचों में उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा. अब अभिषेक शर्मा आईपीएल में हैदराबाद के लिए खेलते नजर आएंगे.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement