scorecardresearch
 

कोहली के आउट होने पर खुद को आग लगाने वाले फैन ने तोड़ा दम

विराट कोहली के केपटाउन टेस्ट में आउट होने पर खुद को जिंदा जलाने वाले क्रिकेट फैन की मौत हो गई है.

Advertisement
X
विराट कोहली
विराट कोहली

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के केपटाउन टेस्ट में आउट होने पर खुद को जिंदा जलाने वाले क्रिकेट फैन की मौत हो गई है. बाबूलाल बैरवा नाम के रिटायर्ड रेलकर्मी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है.

बता दें कि केपटाउन टेस्ट की पहली पारी में विराट कोहली महज 5 रन बनाकर आउट हो गए थे, जिससे इस फैन ने दुखी होकर खुद को आग लगा ली थी. बाबूलाल बैरवा शनिवार को भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच चल रहे क्रिकेट मैच का प्रसारण टीवी पर देख रहे थे.

तभी कोहली आउट हो गए. कोहली के आउट होने से भारत की हालत पतली हो गई थी. इसी से दुखी होकर बैरवा ने यह कदम उठा लिया. आपको बता दें कि केपटाउन टेस्ट में साउथ अफ्रीका ने टीम इंडिया को 72 रनों से हरा कर 3 मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है.

Advertisement

टेस्ट मैचों में यह टीम इंडिया की साल 2015 के बाद विदेश में पहली हार है. आखिरी बार टीम इंडिया को विदेशी धरती पर श्रीलंका के हाथों गॉल टेस्ट में हार का सामना करना पड़ा था.

इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका की टीम अपनी पहली पारी में 286 रन पर ऑलआउट हो गई. जिसके बाद अफ्रीकी गेंदबाजों ने टीम इंडिया को पहली पारी में सिर्फ 209 रन पर ही ढेर कर दिया.

इस तरह साउथ अफ्रीका को पहली पारी के आधार पर 77 रनों की बढ़त हासिल हुई. दूसरी पारी में भारतीय तेज गेंदबाजों की घातक गेंदबाजी के सामने साउथ अफ्रीका की पूरी टीम 130 रनों पर सिमट गई. जिसके बाद टीम इंडिया को जीत के लिए 208 रनों का लक्ष्य मिला.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया फिलेंडर की घातक गेंदबाजी के सामने सिर्फ 135 रन ही बना पाई और अफ्रीका ने यह मैच 72 रनों से जीत लिया. दूसरी पारी में टीम इंडिया की ओर से रविचंद्रन अश्विन ने सबसे ज्यादा 37 रन बनाए, जबकि कप्तान विराट कोहली ने 28 रनों की पारी खेली.

Advertisement
Advertisement