scorecardresearch
 

इयान चैपल की कोहली को सलाह- मैदान पर भावुक होने से बचें

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान इयान चैपल ने कहा है कि मौजूदा टेस्ट सीरीज में दोनों देशो के खिलाड़ियों के बीच लगातार हो रही छींटाकशी और मैदान पर आक्रामकता को रोकने की जरुरत ह.

Advertisement
X
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान इयान चैपल
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान इयान चैपल

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान इयान चैपल ने कहा है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मौजूदा टेस्ट सीरीज में दोनों देशों के खिलाड़ियों के बीच लगातार हो रही छींटाकशी और मैदान पर आक्रामकता को रोकने की जरुरत है जिससे यह नियंत्रण से बाहर न हो जाए. अगर ऐसा होता रहेगा तो दोनों देशो के क्रिकेट संबंधों पर भी इसका असर पड़ सकता है. इसके लिए आईसीसी को कड़े कदम उठाने की आवश्यकता है. इसके अलावा उन्होंने भारतीय कप्तान विराट कोहली की आक्रामकता पर भी सवाल उठाये है.

मैदान पर भावुक है विराट
चैपल ने 'चैनल नाइन' के माध्यम से कहा है कि अधिकारियों को मैदानी छींटाकशी के खिलाफ कड़ा रुख अपनाना होगा. साथ ही उन्होंने भारतीय कप्तान विराट कोहली को भी सलाह दी है कि उन्हें मैदान पर जज़्बाती होने से बचना चाहिए. उन्होंने कहा ''अगर मैं विराट कोहली की एक आलोचना करूं तो वह यह है कि वह मैदान पर थोड़े अधिक भावुक हो जाते है. एक कप्तान के रूप में यह जरुरी होता है कि आप अपनी भावनाओं पर काबू रखें लेकिन वह ऐसा नहीं करते.

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया को भी दी सलाह
इयान चैपल ने ऑस्ट्रेलिया को भी भारतीय खिलाड़ियों पर छींटाकशी के लिए लताड़ा है उन्होंने कहा है कि मुझे लगता है कि ऑस्ट्रेलिया भारतीय खिलाड़ियों पर छींटाकशी करने की स्थिति में नहीं है. क्योंकि वे खुद भी दूध के धुले नहीं हैं. ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए बेहतर होगा कि वो छींटाकशी छोड़ अपने खेल पर ध्यान दे.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement