scorecardresearch
 

IPL से पहले वैभव सूर्यवंशी की आंधी, 14 गेंदों पर जड़ी फ‍िफ्टी...अर्जुन तेंदुलकर ने भी काटा गदर

वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 से पहले डीवाई पाटिल टी20 कप में 14 गेंदों पर अर्धशतक ठोककर सनसनी फैला दी. 220 रन के टारगेट का पीछा करते हुए उन्होंने 19 गेंदों में 63 रन बनाए. वहीं खास बात यह रही कि उनका अर्धशतक 12 गेंदों पर आया. इस मुकाबले में अर्जुन तेंदुलकर ने भी शानदार बल्लेबाजी की.

Advertisement
X
वैभव सूर्यवंशी और अर्जुन तेंदुलकर डीवाई पाट‍िल टी20 टूर्नामेंट में एक ही टीम में खेलते नजर आए (Photo: ITG)
वैभव सूर्यवंशी और अर्जुन तेंदुलकर डीवाई पाट‍िल टी20 टूर्नामेंट में एक ही टीम में खेलते नजर आए (Photo: ITG)

भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) का विस्फोटक फॉर्म थमने का नाम नहीं ले रहा. IPL 2026 से पहले डीवाई पाट‍िल टी20 कप ( DY Patil T20 Cup) में उन्होंने 26 फरवरी को सिर्फ 14 गेंदों में अर्धशतक जड़कर एक और धमाकेदार पारी खेली.

डीवाई पाट‍िल ब्लू (DY Patil Blue) की ओर से खेलते हुए इंड‍ियन नेवी (Indian Navy) के ख‍िलाफ वैभव ने 220 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया. पहले ही ओवर में 4 गेंदों पर 16 रन ठोककर उन्होंने इरादे साफ कर दिए. 12 गेंदों में 43 रन तक पहुंचने के बाद उन्होंने छक्का और चौका लगाकर पांचवें ओवर में ही अपना अर्धशतक पूरा कर लिया, उनका अर्धशतक मात्र 14 गेंदों में आया. 

यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी ने प्लेयर ऑफ द मैच किसे किया समर्प‍ित, प्रेजेंटेशन सेरेमनी में हुए भावुक

इसके बाद भी उनका हमला जारी रहा. एक और छक्का लगाने के बाद वह 19 गेंदों में 63 रन बनाकर आउट हुए. अपनी इस तूफानी पारी में उन्होंने 7 चौके और 5 छक्के लगाए और 331.58 के विस्फोटक स्ट्राइक रेट से रन बनाए. मुकाबले में विपक्षी टीम  थी.

अर्जुन तेंदुलकर ने भी किया कमाल 
डीवाई पाटिल ब्लू के लिए अर्जुन तेंदुलकर ने भी ऑलराउंड प्रदर्शन किया. उन्होंने 29 गेंदों में नाबाद 55 रन बनाए, जिसमें उनके 7 चौके और 2 छक्के शामिल रहे. गेंदबाजी करते हुए अर्जुन को एक विकेट मिला. उनको इस प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का ख‍िताब द‍िया गया. अर्जुन आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स से खेलते हुए नजर आएंगे. अर्जुन ने ही 20वें ओवर की पहली गेंद पर छक्का मारकर अपनी टीम को जीत द‍िलाई. 

यह भी पढ़ें: सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की हुई सगाई, मुंबई के इस बड़े घराने से है होने वाली दुल्हन

Advertisement

पहले ही बना चुके हैं वैभव पहचान
वैभव ने पहली बार सुर्खियां तब बटोरी थीं जब उन्होंने आईपीएल 2025 (Indian Premier League 2025) में गुजरात टाइटन्स (Gujarat Titans) के खिलाफ 35 गेंदों में शतक जड़ दिया था. तब वो महज 14 साल 32 दिन की उम्र में वह लीग इतिहास के सबसे युवा शतकवीर बने. यह किसी भारतीय द्वारा बनाया गया सबसे तेज IPL शतक भी था.

यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी ने U-19 फाइनल में अंग्रेजों को स‍िखा दी बैट‍िंग, 14 की उम्र में बना डाले व‍िस्फोटक रिकॉर्ड

अंडर-19 स्तर पर रहा है वैभव का भौकाल टाइट 
युवा स्तर पर भी उनका प्रदर्शन असाधारण रहा है. 25 यूथ वनडे मैचों में उन्होंने 1,412 रन 56.48 की औसत से बनाए हैं, जबकि 165.72 का स्ट्राइक रेट उनकी आक्रामक शैली को दर्शाता है. इस दौरान उन्होंने चार शतक और सात अर्धशतक लगाए. उनका सर्वोच्च स्कोर 175 रन रहा, जो उन्होंने सिर्फ 80 गेंदों में Under-19 World Cup के फाइनल में बनाया था, जिसे भारत ने जीता.

)यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी को अभी चाह कर भी टीम इंडिया में मौका नहीं दे सकती BCCI, जान लें ICC का ये नियम

यूथ टेस्ट में भी उन्होंने छह मैचों में 33.1 की औसत और 136.77 के तेज स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं, लेकिन सबसे बड़ा प्रभाव उन्होंने टी20 प्रारूप में छोड़ा है. टी20 में आंकड़े ही कहानी बता रहे हैं

Advertisement

अब तक खेले 18 टी20 मुकाबलों में वैभव 701 रन बना चुके हैं. जहां उनका स्ट्राइक रेट 204.37 है. हाल ही में बोर्ड परीक्षा छोड़ने को लेकर चर्चा में रहे इस युवा बल्लेबाज ने मैदान पर अपने प्रदर्शन से ही जवाब दिया है.

 

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement