scorecardresearch
 

IND vs NZ: न्यूजीलैंड में उतरते ही वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, बना द‍िया ये महार‍िकॉर्ड, पीछे छूटे बांग्लादेशी-पाकिस्तानी प्लेयर

वैभव सूर्यवंशी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 इंटरनेशनल में मैदान पर उतरते ही इतिहास रच दिया. 15 साल और 211 दिन की उम्र में वह न्यूजीलैंड में इंटरनेशनल मैच खेलने वाले सबसे युवा पुरुष खिलाड़ी बन गए. उन्होंने बांग्लादेश और पाकिस्तान के प्लेयर को पीछे छोड़ दिया.

Advertisement
X
वैभव सूर्यवंशी ने फिर किया कमाल, न्यूजीलैंड की धरती पर रचा ऐतिहासिक कीर्तिमान (Photo: Instagram/@vaibhav_sooryavanshi09)
वैभव सूर्यवंशी ने फिर किया कमाल, न्यूजीलैंड की धरती पर रचा ऐतिहासिक कीर्तिमान (Photo: Instagram/@vaibhav_sooryavanshi09)

Vaibhav Sooryavanshi Record: भारतीय क्रिकेट के  वैभव सूर्यवंशी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में मैदान पर उतरते ही इतिहास रच दिया.

15 साल और 211 दिन की उम्र में वैभव न्यूजीलैंड में इंटरनेशनल क्रिकेट मैच खेलने वाले सबसे युवा पुरुष खिलाड़ी बन गए. इस उपलब्धि के साथ उन्होंने बांग्लादेश और पाकिस्तान के खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया.

वैभव से पहले यह रिकॉर्ड बांग्लादेश के मोहम्मद शरीफ के नाम था, जिन्होंने 18 दिसंबर 2001 को हैमिल्टन में टेस्ट मैच खेलते समय 16 साल और 6 दिन की उम्र दर्ज की थी. पाकिस्तान के आकिब जावेद 16 साल और 185 दिन की उम्र में इस सूची में शामिल थे. सचिन तेंदुलकर ने 16 साल और 284 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की थी.

चोटिल ईशान की जगह मिला मौका
भारत ने दूसरे टी20 मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस के समय श्रेयस ने बताया कि ईशान किशन चोटिल हैं, इसलिए वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग-11 में शामिल किया गया है. वैभव तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे. वहीं इस मुकाबले में प्रिंस यादव को मयंक की जगह मौका मिला. कप्तान ने प्रिंस के चयन को रणनीतिक बदलाव बताया.

Advertisement

भारत की प्लेइंग-11: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव.

न्यूजीलैंड की प्लेइंग-11: फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, जैकब डफी, मैट हेनरी और लॉकी फर्ग्यूसन.


 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement