भारत ए ने दांबुला में 17 जून (बुधवार) को खेले गए त्रिकोणीय सीरीज के मुकाबले में अफगानिस्तान ए को 101 रन से हराया और फाइनल में जगह बना ली.
पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ए ने 9 विकेट पर 319 रन बनाए. कप्तान तिलक वर्मा (59), प्रियांश आर्य (58) और कुमार कुशाग्र (58) ने अर्धशतक जमाए.
यह भी पढ़ें: तिलक-प्रियांश का बल्ला गरजा, निशांत सिंधु की फिरकी चली, अफगानों को रौंद फाइनल में पहुंची इंडिया A
15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने 28 गेंदों में 38 रन की तेज पारी खेली और प्रियांश के साथ पहले विकेट के लिए 75 रन जोड़े. 320 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगानिस्तान ए की टीम 36.5 ओवर में 218 रन पर सिमट गई.
बहिर शाह (57) और फैसल शिनोजादा (46) ने संघर्ष किया, लेकिन बाकी बल्लेबाज बड़ी साझेदारी नहीं कर सके. भारत ए के लिए निशांत सिंधु ने 4 विकेट लिए, जबकि यश ठाकुर ने 2 विकेट झटके.
THE STARBOY DELIVERS 🌟
Vaibhav Sooryavanshi takes a stunning catch to send Khalid Taniwal packing 🤩
Watch #INDvAFG in the #TalentTVCup, LIVE NOW, on Sony Sports Network TV channels & Sony LIV.
#SonySportsNetwork #SonyLIV #TeamIndia pic.twitter.com/mOBaqJvqEK
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) June 17, 2026
इस मुकाबले में 15 साल के स्टार ने ऐसा कैच पकड़ा जिसने सभी आलोचकों को जवाब दे दिया है. वैभव ने अफगानिस्तान-ए के खालिद तनिवल का अंशुल कम्बोज की गेंद पर जबरदस्त कैच पकड़ा. वैभव ने बेहतरीन फुर्ती, शानदार टाइमिंग और जबरदस्त एथलेटिज्म दिखाते हुए मुश्किल कैच को आसान बना दिया.
यह भी पढ़ें: IPL के बाद फॉर्मेट बदलते ही कंफ्यूज वैभव! ना नेचुरल गेम खेल पा रहे, न पिच पर टिक पा रहे
आईपीएल में तूफानी बल्लेबाजी के बाद वैभव सूर्यवंशी की फिटनेस और फील्डिंग पर सवाल उठाए जा रहे थे. यह कैच सिर्फ एक विकेट नहीं था, बल्कि उन लोगों के लिए संदेश था जो उनकी फील्डिंग क्षमता पर सवाल उठा रहे थे.
हालांकि करो या मरो के इस मुकाबले में वैभव बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं कर पाए. अफगानिस्तान के गेंदबाज फरीदून दाऊदजई ने तीखी बाउंसर फेंकी और इस पर वैभव ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन कैच आउट हो गए.
यह भी पढ़ें: 'करो या मरो' के मुकाबले में इंडिया-ए का दमदार पलटवार, अफगानिस्तान-ए को 101 रन से पीटा
उनकी पारी में 4 चौके और 2 छक्के जरूर शामिल रहे. वैभव सूर्यवंशी श्रीलंका में मौजूदा त्रिकोणीय सीरीज में अपने बल्ले से उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं.
वैभव ने 4 मैचों में महज 117 रन ही बनाए हैं. हालांकि वनडे फॉर्मेट में अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में बदलने में नाकाम रहने के बीच वैभव सूर्यवंशी को भारत की सीनियर टीम के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले का समर्थन मिला है.