Begun Rezala Recipe: पश्चिम बंगाल में सिर्फ मछली ही नहीं बल्कि शाकाहारी सब्जी भी बहुत अलग तरीके से बनाई जाती है, उनके नाम भी काफी अलग होते हैं. बैंगन को बंगाल में कई तरीके से बनाया जाता है, कोई दही बैंगन बनाता है तो कोई नीम बेगुन. अगर आप भी रोज-रोज आलू बैंगन की सब्जी खाकर बोर हो गए हैं और कुछ नया और टेस्टी ट्राई करना चाहते हैं तो बंगाल की मशहूर डिश बेगुन रेजाला (Begun Rezala) आपके खाने का स्वाद बदल सकती है.
इसमें बैंगन को हल्का सुनहरा तलकर सफेद, मलाईदार ग्रेवी में पकाया जाता है. दही, काजू, तिल और दूध से बनी ग्रेवी इस सब्जी को खास स्वाद और गाढ़ापन देती है. ऊपर से घी में तले प्याज, सूखी लाल मिर्च और कुरकुरे मखाने का तड़का इसका स्वाद और बढ़ा देता है. इसे रोटी, पराठे या पुलाव के साथ परोसा जा सकता है. आइए आपको घर पर बेगुन रजाला बनाने का आसान तरीका बताते हैं.
बेगुन रेजाला बनाने के लिए सामग्री
बेगुन रेजाला बनाने का आसान तरीका
सबसे पहले बैंगन तल लें
बैंगन को धोकर लंबे या मोटे गोल टुकड़ों में काट लें. इन पर नमक और थोड़ी चीनी लगाकर कुछ मिनट के लिए रख दें. अब एक पैन में तेल गर्म करें और बैंगन को दोनों तरफ से सुनहरा होने तक हल्का तल लें. इसके बाद इन्हें निकालकर अलग रख दें.
तैयार करें प्याज-अदरक-लहसुन का पेस्ट
एक प्याज, अदरक, लहसुन और हरी मिर्च को थोड़े पानी के साथ उबाल लें. ठंडा होने पर इन सभी चीजों को मिक्सर में पीसकर बारीक पेस्ट बना लें. इससे ग्रेवी में अच्छा स्वाद आएगा और उसकी शेप भी मुलायम रहेगी.
मसालों के साथ पकाएं ग्रेवी
अब एक पैन में थोड़ा तेल गर्म करें. इसमें इलायची, दालचीनी और काली मिर्च डालकर हल्का भूनें. इसके बाद तैयार प्याज-अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें और धीमी आंच पर पकाएं. जब पेस्ट की कच्ची महक खत्म हो जाए, तब इसमें जीरा पाउडर और धनिया पाउडर मिलाएं.
दही और सफेद पेस्ट से लाएं मलाईदार स्वाद
एक कटोरी में दही को अच्छी तरह फेंट लें. इसमें थोड़ा नमक मिलाकर पैन में डालें और लगातार चलाते हुए लो फ्लेम पर पकाएं, ताकि दही फटे नहीं. अब सफेद तिल और काजू को दूध के साथ मिक्सर में पीसकर बारीक पेस्ट बना लें.
इस पेस्ट को ग्रेवी में डालकर अच्छी तरह मिलाएं. जरूरत के अनुसार थोड़ा पानी डाल सकते हैं. ग्रेवी को धीमी आंच पर तब तक पकाएं, जब तक वह हल्की गाढ़ी न हो जाए.
ग्रेवी में पकाएं तले हुए बैंगन
अब तले हुए बैंगन को मलाईदार ग्रेवी में डालें. इन्हें धीरे-धीरे चलाएं, ताकि टुकड़े टूटें नहीं. ढककर 5 से 7 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें. इससे बैंगन ग्रेवी का स्वाद अच्छी तरह सोख लेंगे.
आखिर में लगाएं खास तड़का
एक छोटे पैन में घी गर्म करें, इसमें कटे हुए प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें. अब सूखी लाल मिर्च और मखाने डालकर कुरकुरे होने तक पकाएं. इस तड़के को तैयार बेगुन रेजाला के ऊपर डाल दें.
इस तरीके से करें सर्व
बेगुन रेजाला को गर्मागर्म रोटी, पराठे या पुलाव के साथ परोसें. सफेद मलाईदार ग्रेवी और घी के खुशबूदार तड़के वाली यह सब्जी रोज के खाने में भी कुछ अलग स्वाद देती है. इसे आप मेहमानों को भी सर्व कर सकते हैं, वो भी खाने के बाद आपसे इसकी रेसिपी पूछेंगे.