scorecardresearch
 

वर्ल्ड कप टीम के लिए माथापच्ची, चौथे नंबर पर किसकी होगी चांदी?

इंग्लैंड में 30 मई से शुरू हो रहे विश्व कप के लिए भारतीय टीम के सदस्य लगभग तय हैं, लेकिन टीम संयोजन पर विचार होगा.

Advertisement
X
टीम इंडिया (BCCI)
टीम इंडिया (BCCI)

अगले महीने शुरू हो रहे विश्व कप के लिए चयनकर्ता सोमवार को जब भारतीय टीम चुनने बैठेंगे, तो दूसरा विकेटकीपर, चौथे नंबर का स्लॉट और अतिरिक्त तेज गेंदबाज की जरूरत अहम मसले होंगे. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज में कप्तान विराट कोहली ने संकेत दिया था कि सिर्फ एक स्थान बचा है, जबकि कोर टीम एक साल पहले ही तय हो गई थी.

इंग्लैंड में 30 मई से शुरू हो रहे विश्व कप के लिए भारतीय टीम के सदस्य लगभग तय हैं, लेकिन टीम संयोजन पर विचार होगा. दूसरे विकेटकीपर के लिए युवा ऋषभ पंत का मुकाबला अनुभवी दिनेश कार्तिक से है.

पंत आईपीएल-12 में अब तक (रविवार तक) 245 रन बना चुके हैं, जबकि कार्तिक ने 111 रन बनाए हैं. पंत का पलड़ा भारी लग रहा है, क्योंकि वह पहले से सातवें नंबर तक कहीं भी बल्लेबाजी कर सकते हैं. विकेटकीपिंग में सुधार की गुंजाइश है, लेकिन कार्तिक का पिछले एक साल का प्रदर्शन ऐसा नहीं है कि वह पुरजोर दावा पेश कर सकें.

Advertisement

तीसरे सलामी बल्लेबाज के लिए केएल राहुल का भी दावा पुख्ता है, जिन्होंने आईपीएल में अब तक 335 रन बना लिये हैं. वह तीसरे सलामी बल्लेबाज के अलावा दूसरे विकेटकीपर की भूमिका भी निभा सकते हैं.

राहुल को लेने पर चौथे नंबर के बल्लेबाज के रूप में अंबति रायडू के लिए जगह बन सकती है. नवंबर तक रायुडू चौथे नंबर के लिए कोहली और रवि शास्त्री की पहली पसंद थे, लेकिन घरेलू क्रिकेट नहीं खेलने का उनका फैसला और तेज गेंदबाजी के खिलाफ कमजोर तकनीक उनके खिलाफ गई. टीम प्रबंधन अगर विजय शंकर को चुनता है, तो रायडू के लिए दरवाजे बंद हो जाएंगे.

इंग्लैंड की तेज पिचों पर चौथा अतिरिक्त तेज गेंदबाज चुनना भी आसान नहीं होगा. उमेश यादव लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं, जबकि बाएं हाथ के तेज गेंदबाज खलील अहमद में परिपक्वता की कमी है.

संभावित टीम :

खिलाड़ी जिनका चयन लगभग तय है : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), शिखर धवन, केएल राहुल, महेंद्र सिंह धोनी, केदार जाधव, हार्दिक पंड्या, विजय शंकर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, रवींद्र जडेजा.

15वां सदस्य : (विकल्प)

दूसरा विकेटकीपर : ऋषभ पंत / दिनेश कार्तिक

चौथा नंबर : अंबति रायडू

चौथा तेज गेंदबाज : उमेश यादव / खलील अहमद / ईशांत शर्मा / नवदीप सैनी.

Advertisement
Advertisement