टीम इंडिया न्यूजीलैंड को कड़ी टक्कर देने के लिए क्राइस्टचर्च पहुंच चुकी है. वेस्टइंडीज के खिलाफ हाल ही में खत्म हुई टी20 सीरीज के बाद भारतीय खिलाड़ी सीधे न्यूजीलैंड के लिए रवाना हुए थे. भारतीय टीम अब न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना दमखम दिखाएंगे.
भारत के लिए न्यूजीलैंड का यह दौरा काफी लंबा होने वाला है. इस दौरे पर भारतीय टीम को 5 मैचों की टी20 सीरीज, 5 मैचों की वनडे सीरीज और 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है. ऐसे में फैन्स को इस दौरान कई रोमांचक मुकाबले की उम्मीद होगी.
सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क ने टीम इंडिया के एयरपोर्ट पर उतरने का एक बहुत ही प्यारा वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में सबसे ज्यादा लाइमलाइट युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी ने बटोरी है. एयरपोर्ट पर उतरते ही वैभव के चेहरे की खुशी और उनका चंचल अंदाज साफ झलक रहा था, जिसे फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं. वैभव के अलावा कोच गौतम गंभीर और 4 साल बाद वापसी करने वाले भुवनेश्वर कुमार भी नजर आए.
इस दौरे पर वैभव को टी20 टीम में भी जगह मिली है. वैभव की यह खुशी बता रही है कि वह इस बड़े मौके के लिए कितने ज्यादा उत्साहित हैं. दूसरी तरफ एयरपोर्ट पर वैभव को देखकर एक महिला फैन ने उनके साथ तस्वीर भी खिंचाई. इतनी कम उम्र वाले वैभव सूर्यवंशी की फैन फॉलोइंग तेजी से के साथ बढ़ रही है.
𝐊𝐈𝐖𝐈 𝐂𝐎𝐔𝐍𝐓𝐑𝐘, 𝐇𝐄𝐑𝐄 𝐖𝐄 𝐂𝐎𝐌𝐄! 🛬 The first batch of Men in Blue, along with the full support staff, have touched down in Christchurch as the preparations for India’s final frontier begin! 🏏 Watch the HERO VIDA India Tour of New Zealand, starting 22nd Oct, 11:30 AM onwards, LIVE on Sony Sports Network TV channels, Sony LIV & Sony Vizha. #SonySportsNetwork #SonyLIV #SonyVizha #NZvIND
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) October 19, 2026
इस लंबे दौरे की शुरुआत 5 मैचों की टी20 सीरीज से हो रही है, जिसका आगाज 22 अक्टूबर से होगा. इसके बाद 4 नवंबर से 15 नवंबर तक वनडे सीरीज खेली जाएगी, जो 2027 के वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिहाज से बहुत अहम है. अंत में 19 नवंबर से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप को ध्यान में रखते हुए 2 मैचों की रोमांचक टेस्ट सीरीज खेली जाएगी.
बीसीसीआई ने इस दौरे के लिए एक मजबूत स्क्वाड चुना है. भारत के लिए टी20 की कमान श्रेयस अय्यर के हाथों में है. जबकि वनडे और टेस्ट में शुभमन गिल टीम की अगुवाई करेंगे. सीनियर खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली सिर्फ वनडे सीरीज में खेलते हुए नजर आएंगे, वहीं जसप्रीत बुमराह सीधे टेस्ट सीरीज के लिए जुड़ेंगे.