scorecardresearch
 

T20 World Cup Final: अहमदाबाद में होटलों का किराया 400% बढ़ा, फ्लाइट टिकट में भी भयंकर इजाफा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल ने अहमदाबाद के पर्यटन कारोबार को जबरदस्त बढ़ावा दिया है. होटल के कमरे 300-400 प्रतिशत तक महंगे हो गए हैं, जबकि हवाई किराए भी कई गुना बढ़ गए हैं. बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रशंसक मैच देखने के लिए शहर पहुंच रहे हैं.

Advertisement
X
भारत-न्यूजीलैंड के बीच फाइनल खेला जाना है. (Photo: BCCI)
भारत-न्यूजीलैंड के बीच फाइनल खेला जाना है. (Photo: BCCI)

अहमदाबाद में आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मैच आज यानी रविवार को खेला जाना है. इस महामुकाबले को लेकर लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है. भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले इस बड़े मुकाबले ने शहर के पर्यटन कारोबार को जबरदस्त बढ़ावा दे दिया है.

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले फाइनल के कारण होटल से लेकर हवाई यात्रा तक सब कुछ महंगा हो गया है. शहर में कमरों की कीमतों में 300 से 400 प्रतिशत तक उछाल आ गया है.

होटल के दाम आसमान पर

गुजरात के अहमदाबाद और आसपास के इलाकों में फाइनल के कारण होटल की मांग अचानक बहुत बढ़ गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, जो कमरे पहले 5 हजार से 20 हजार रुपये में मिल जाते थे, अब उनकी कीमत 15 हजार से लेकर 50 हजार रुपये तक पहुंच गई है.

यह भी पढ़ें: T20 World Cup Final: अहमदाबाद में टीम इंडिया को फायदा पहुंचाने वाली पिच की जा रही तैयार? फाइनल से पहले हुआ शॉकिंग खुलासा

अहमदाबाद में लगभग 10 हजार होटल कमरे हैं. उम्मीद है कि फाइनल के दिन शहर के ज्यादातर होटल लगभग 80 प्रतिशत तक भर जाएंगे.

Advertisement

इतनी ज्यादा भीड़ के कारण कई क्रिकेट प्रशंसक अहमदाबाद के बजाय पास के गांधीनगर में ठहरना पसंद कर रहे हैं और मैच के दिन वहां से सीधे स्टेडियम पहुंच रहे हैं.

सड़क से भी पहुंच रहे हैं फैंस

मुंबई से आने वाले कई प्रशंसक एक दिन के लिए ही अहमदाबाद पहुंचने की योजना बना रहे हैं. कई लोग सुबह कार से निकलेंगे और शाम तक अहमदाबाद पहुंचेंगे. 

यह भी पढ़ें: IND vs NZ: वर्ल्ड कप फाइनल में वरुण चक्रवर्ती को नहीं मिलेगा चांस? कप्तान सूर्या ने बताया टीम इंडिया का गेम प्लान

हवाई किराया भी कई गुना बढ़ा

फाइनल के कारण हवाई यात्रा के दाम भी तेजी से बढ़ गए हैं. मुंबई से अहमदाबाद की उड़ान, जो आम तौर पर 3 से 4 हजार रुपये में मिल जाती थी, अब 15 से 17 हजार रुपये तक पहुंच गई है. दिल्ली से अहमदाबाद का किराया करीब 14 हजार रुपये हो गया है.  बेंगलुरु से अहमदाबाद जाने के लिए लगभग 13 हजार रुपये देने पड़ रहे हैं. क्रिकेट प्रेमियों की भीड़ को देखते हुए दिल्ली से अहमदाबाद के लिए विशेष ट्रेन भी चलाई है. 

फाइनल का शहर पर बड़ा असर

टी20 वर्ल्ड कप फाइनल की वजह से अहमदाबाद में होटल, यात्रा और पर्यटन से जुड़े कारोबार को बड़ा फायदा मिल रहा है. शहर में हर तरफ क्रिकेट का माहौल है और हजारों प्रशंसक इस ऐतिहासिक मुकाबले को देखने के लिए पहुंच रहे हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement