scorecardresearch
 

छक्के, रन और विकेट... टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के 'साइलेंट मैच विनर' बने शिवम दुबे

शिवम दुबे की बल्लेबाजी और गेंदबाजी टीम इंडिया के लिए काफी उपयोगी साबित हो रही है. शिवम दुबे ने मुश्किल परिस्थितियों में टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई है. भारत के फाइनल तक के सफर में शिवम दुबे का योगदान संजू सैमसन, ईशान किशन और जसप्रीत बुमराह से कतई कम नहीं रहा है.

Advertisement
X
शिवम दुबे ने टी20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया है. (Photo: AP)
शिवम दुबे ने टी20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया है. (Photo: AP)

आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अगर भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज का अंदाजा लगाने को कहा जाए तो ज्यादातर फैन्स ईशान किशन या संजू सैमसन का नाम लेंगे. संजू ने शानदार फॉर्म दिखाते हुए 16 छक्के लगाए हैं. इसके अलावा कई फैन्स हार्दिक पंड्या या कप्तान सूर्यकुमार यादव को भी याद करेंगे, लेकिन कम ही फैन्स शिवम दुबे का जिक्र करेंगे.

आंकड़ों पर नजर डालें तो पता चलता है कि टीम इंडिया की सफलता में शिवम दुबे का योगदान कितना अहम रहा है. मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में शिवम भारत के उन चार बल्लेबाजों में शामिल हैं, जिन्होंने 200 से ज्यादा रन बनाए हैं. इस सूची में उनके साथ संजू सैमसन, ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव भी हैं. शिवम का औसत 34.83 और स्ट्राइक रेट 159.54 रहा है, साथ ही उन्होंने 15 छक्के भी जड़े हैं.

बैटिंग पोजीशन बार-बार बदल रही
दिलचस्प बात यह है कि शिवम दुबे का बल्लेबाजी क्रम मौजूदा टूर्नामेंट में तय नहीं रहा. टीम मैनेजमेंट ने उन्हें जरूरत के हिसाब से अलग-अलग नंबर पर भेजा है. उन्होंने तीन बार नंबर 6 पर और दो बार नंबर 5 पर बैटिंग की है. जबकि एक-एक मौके पर उन्हें नंबर 4 और नंबर 7 पर उतरा गया है.

यह भी पढ़ें: T20 वर्ल्ड कप चैम्पियन पर होगी पैसों की बारिश, हारने वाली टीम को क्या मिलेगा?

Advertisement

अक्सर बल्लेबाजों के लिए बार-बार बैटिंग पोजीशन बदलना मुश्किल होता है, लेकिन शिवम दुबे ने हर भूमिका में खुद को ढाला और टीम के लिए योगदान दिया. टूर्नामेंट की शुरुआत उनके लिए अच्छी नहीं रही थी और पहले मैच में वह शून्य पर आउट हो गए थे. लेकिन इसके बाद उन्होंने धीरे-धीरे अपनी उपयोगिता साबित की. नामीबिया के खिलाफ उन्होंने 16 गेंदों में 23 रन बनाकर पारी को गति दी, जिससे बाद में हार्दिक पंड्या को बड़ी पारी खेलने का मौका मिला.

नीदरलैंड्स के खिलाफ खेली यादगार पारी
पाकिस्तान के खिलाफ मैच में भी उनका छोटा लेकिन अहम योगदान रहा. उस मुकाबले में ईशान किशन के 77 रनों के बावजूद भारतीय इनिंग्स की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ गई थी. ऐसे में शिवम दुबे ने 17 गेंदों में 27 रन बनाकर टीम इंडिया को 175 के स्कोर तक पहुंचाने में मदद की, नीदरलैंड्स के खिलाफ उनका प्रदर्शन सबसे यादगार रहा. उस मैच में जब कोई भी भारतीय बल्लेबाज 35 रन के पार नहीं पहुंच पाया, तब शिवम ने सिर्फ 31 गेंदों में 66 रन बनाकर भारत को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया था.

यह भी पढ़ें: अगर बारिश से धुला भारत-न्यूजीलैंड का फाइनल, तो कौन बनेगा चैम्पियन? जानें पूरा समीकरण

साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले में भारत 188 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 43/4 के स्कोर पर संघर्ष कर रहा था. उस मुश्किल समय में शिवम दुबे ने 37 गेंदों में 42 रन बनाकर भारतीय इनिंग्स को संभालने की कोशिश की, हालांकि टीम जीत नहीं सकी. वेस्टइंडीज के खिलाफ अहम मुकाबले में उन्होंने दबाव के समय दो शानदार चौके लगाकर मैच का रुख भारत की ओर मोड़ दिया. उस मैच में सैमसन ने नाबाद 97 रन बनाए, लेकिन शिवम के वे दो शॉट्स बेहद महत्वपूर्ण थे.

Advertisement

इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में नंबर 4 पर बल्लेबाजी करते हुए शिवम दुबे ने 25 गेंदों में 43 रनों की तेज पारी खेली. खासतौर पर लेग-स्पिनर आदिल राशिद के खिलाफ लगाए गए तीन छक्कों ने इंग्लैंड की रणनीति को पूरी तरह बिगाड़ दिया. शिवम सिर्फ बल्ले से ही नहीं, बल्कि गेंद से भी टीम के लिए उपयोगी साबित हो रहे हैं. इस टूर्नामेंट में उन्होंने 5 विकेट भी लिए हैं.

यह भी पढ़ें: कुलदीप IN, वरुण OUT... वर्ल्ड कप फाइनल के लिए टीम इंड‍िया की प्लेइंग XI बदलेगी!अभ‍िषेक का क्या होगा?

अगर अगस्त 2023 में भारतीय टीम में वापसी के बाद के आंकड़े देखें तो शिवम दुबे ने 50 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 33.07 की औसत और 154.12 के स्ट्राइक रेट से 860 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 55 छक्के लगाए हैं. गेंदबाजी की बात करें तो उन्होंने 24.53 के एवरेज से 26 विकेट अपने नाम किए हैं.

टीम इंडिया में कई बड़े सितारे हैं और अक्सर चर्चा उन्हीं के इर्द-गिर्द होती है. लेकिन हर मैच के बाद जब स्कोरकार्ड देखा जाता है तो एक नाम अक्सर नजर आता है, वो है शिवम दुबे का. शायद यही वजह है कि क्रिकेट के जानकार उन्हें इस टीम का ‘साइलेंट मैच विनर’ भी कहने लगे हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement