scorecardresearch
 

सिलेंडर फटा तो उठा आग का गुबार, जान बचाकर भागे लोग... 11 सेकंड का खौफनाक VIDEO

बागपत के खेकड़ा कस्बे में हुए दर्दनाक अग्निकांड का 11 सेकंड का वीडियो सामने आया है. किराना दुकान में लगी आग के बीच सिलेंडर फटने से जोरदार धमाका हुआ और मौके पर भगदड़ मच गई. हादसे में व्यापारी की पुत्रवधू और मासूम बेटी की मौत हो गई, जबकि बेटा और दुकान का नौकर गंभीर रूप से घायल हैं.

Advertisement
X
हादसे में दो की मौत.(Photo: Screengrab)
हादसे में दो की मौत.(Photo: Screengrab)

उत्तर प्रदेश के बागपत में सुबह हुए दर्दनाक अग्निकांड का अब 11 सेकंड का वीडियो सामने आया है. खेकड़ा कस्बे में एक मकान के ग्राउंड फ्लोर पर चल रही किराना की दुकान में अचानक आग लगी थी. देखते ही देखते लपटें तेज हो गईं और दुकान में रखा सामान और सिलेंडर आग की चपेट में आ गया.

वायरल वीडियो की शुरुआत में घटनास्थल पर भीड़ दिखाई देती है. कुछ ही सेकंड बाद आग की लपटों के बीच अचानक जोरदार धमाका होता है और देखते ही देखते आग का बड़ा गुबार उठता नजर आता है. धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास मौजूद लोग सहम गए और मौके पर भगदड़ मच गई.ॉ

यह भी पढ़ें: 30 मिनट तक बीच सड़क पर मंडराई 'मौत', दहशत में खड़े रहे राहगीर... आधी रात को बागपत में दिखा खौफनाक मंजर

बताया जा रहा है कि सिलेंडर फटने के बाद हालात और भयावह हो गए. धमाका होते ही आसपास खड़े लोग घबराकर इधर-उधर भागने लगे. महज 11 सेकंड का यह वीडियो हादसे की भयावहता को साफ दिखा रहा है और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

हादसे में दो की मौत, दो गंभीर घायल

Advertisement

इस अग्निकांड में व्यापारी विनय की पुत्रवधू और उसकी मासूम बेटी की जलकर मौत हो गई. घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. हादसे में विनय का बेटा और दुकान पर काम करने वाला एक नौकर भी गंभीर रूप से घायल हो गया.

देखें वीडियो...

दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है. आग लगने के बाद दुकान के भीतर मौजूद सामान और सिलेंडर ने स्थिति को और खतरनाक बना दिया. अब सामने आया वीडियो उस वक्त की भयावह तस्वीर दिखा रहा है.

वीडियो में धमाके से पहले मौके पर लोगों की भीड़ नजर आती है. अचानक तेज आवाज के साथ आग की लपटें उठती हैं और धुएं के बीच आग का गुबार फैल जाता है. इसके बाद वहां मौजूद लोग जान बचाने के लिए भागते दिखाई देते हैं. यह वीडियो हादसे की गंभीरता को बयां कर रहा है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement