scorecardresearch
 

भारत से बुरी तरह पिटने के बाद छलका पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा का दर्द, हार का ठीकरा किस पर फोड़ा?

भारत के खिलाफ मुकाबले में पाकिस्तानी टीम का प्रदर्शन तीनों डिपार्टमेंट में खराब रहा. पहले ईशान किशन ने शानदार बल्लेबाजी कर पाकिस्तानी टीम के होश उड़ाए. फिर भारतीय गेंदबाजों ने पाकिस्तानी बल्लेबाजों को क्रीज पर टिकने नहीं दिया. हार के बाद पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा का दर्द छलक पड़ा.

Advertisement
X
भारत ने पाकिस्तान को दी करारी शिकस्त (Photo: Getty)
भारत ने पाकिस्तान को दी करारी शिकस्त (Photo: Getty)

भारत ने पाकिस्तान को आईसीसीसी मेनस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के एक अहम मुकाबले में 61 रनों से पराजित किया.इस जीत के साथ ही भारतीय टीम सुपर-8 में पहुंच गई. रविवार (15 फरवरी) को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में हुए इस मुकाबले में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को जीत के लिए 176 रनों का टागेट दिया था. इसका पीछा करते हुए पाकिस्तानी टीम 18 ओवरों में 114 रनों पर सिमट गई.

भारत के खिलाफ हाईवोल्टेज मुकाबले में हार के बाद पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा काफी निराश दिखो. सलमान ने माना कि टीम के स्पिनरों का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा. उन्होंने साफ कहा कि गेंदबाज़ी और बल्लेबाज़ी दोनों विभागों में कमी रह ग. उन्होंने कहा कि स्पिनरों पर भरोसा बरकरार है, लेकिन इस बड़े मुकाबले में टीम से कई अहम मौकों पर चूक हुई.

सलमान अली आगा कहते हैं, 'हमारे स्पिनरों का आज दिन अच्छा नहीं रहा. कुछ हिस्सों में एक्जीक्यूशन की कमी दिखी. पिछले छह महीनों में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है, इसलिए हमें उन पर पूरा भरोसा है. लेकिन आज हम अपनी योजनाओं को सही तरीके से लागू नहीं कर सके.' टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने के फैसले का सलमान ने बचाव किया.

Advertisement

सलमान अली आगा ने बताया, 'पहली पारी में विकेट थोड़ा मुश्किल था, गेंद रुककर आ रही थी और ग्रिप भी कर रही थी. हमें लगा कि दूसरी पारी में बल्लेबाजी आसान होगी. लेकिन हमने हालात के मुताबिक गेंदबाजी नहीं की, जिसकी कीमत चुकानी पड़ी. टी20 क्रिकेट में अगर आप पावरप्ले में तीन-चार विकेट गंवा देते हैं तो फिर आप पूरे मैच में पीछा करते रहते हैं. हमने खुद को सेट होने और मैच को गहराई तक ले जाने का मौका ही नहीं दिया.'

भारत-पाकिस्तान मुकाबलों के दबाव पर सलमान अली आगा ने कहा, 'ऐसे मैचों में भावनाएं चरम पर होती हैं. लेकिन हमें इसे बेहतर तरीके से संभालना होगा. हमने काफी बड़े मैच खेले हैं, इसलिए जल्दी खुद को संभालना जरूरी है. दो दिन बाद ही अगला मुकाबला है.'

यह भी पढ़ें: एक दांव कैसे पड़ गया पाकिस्तान पर भारी, ईशान ने मैच के बाद खुद खोला राज

अब पाकिस्तान की स्थिति ‘करो या मरो’ जैसी हो गई है. सुपर 8 में जगह बनाने के लिए उन्हें नामीबिया के खिलाफ हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी. सलमान अली आगा ने कहा, 'हमें बड़ा चित्र देखना होगा. अगला मैच हमारे लिए बेहद अहम है. उसे जीतकर सुपर-8 में जगह बनानी है. वहां से टूर्नामेंट एक नई शुरुआत जैसा होगा.'

Advertisement

कप्तान सूर्या ने जीत पर क्या कहा?
उधर भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान पर जीत के बाद अपनी टीम के खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की. खास तौर पर उन्होंने सलामी बल्लेबाज ईशान किशन की शानदार पारी को जीत का टर्निंग पॉइंट बताया. सूर्यकुमार ने कहा, 'यह जीत पूरे भारत के लिए है. हमने वही ब्रांड की क्रिकेट खेली, जैसा हम खेलना चाहते थे. इस विकेट पर पहले बल्लेबाजी करना बेहतर विकल्प था. 0/1 के स्कोर पर किसी को जिम्मेदारी लेनी थी. ईशान ने जिस अंदाज में जिम्मेदारी निभाई, वह कमाल था. उसने कुछ अलग सोचकर बल्लेबाजी की.'

सूर्या कहते हैं, 'हमें लगा कि यह स्कोर पार से करीब 15 रन ज्यादा है. अगर 155 बनते तो मुकाबला कड़ा हो सकता था. लेकिन 175 इस पिच पर बहुत अच्छा टोटल था. अच्छा लगा कि हर किसी ने गेंद से योगदान दिया. अब हम साथ में समय बिताएंगे, इस जीत का आनंद लेंगे और फिर अहमदाबाद के लिए उड़ान भरते समय अगले मैचों के बारे में सोचेंगे.' भारत ने इस जीत के साथ टूर्नामेंट में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है और टीम का आत्मविश्वास भी ऊंचा है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement