साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 9 अक्टूबर (शुक्रवार) से डरबन के किंग्समीड मैदान पर हो रहा है. इस सीरीज पर क्रिकेट फैन्स की खास नजरें हैं क्योंकि ऑस्ट्रेलियाई टीम 2018 के बाद पहली बार साउथ अफ्रीका में टेस्ट क्रिकेट खेलने उतरेगी. पिछली बार दोनों टीमों के बीच खेली गई टेस्ट सीरीज बॉल टैंपरिंग विवाद यानी 'सैंडपेपरगेट' के कारण काफी चर्चा में रही थी.
साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा इस सीरीज को लेकर उत्साहित हैं. उनकी टीम पिछले साल वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) का खिताब जीतने के बाद पहली बार अपने घरेलू मैदान पर टेस्ट क्रिकेट खेलने जा रही है. बावुमा चाहते हैं कि डरबन के दर्शक बड़ी संख्या में स्टेडियम पहुंचें और टीम की ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाएं.
यह भी पढ़ें: जिस कांड ने हिला दिया था ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट, 8 साल बाद फिर उसी धरती पर टीम, सैंडपेपरगेट की कड़वी यादें अभी भी ताजा
बावुमा ने मैच से पहले कहा कि WTC चैम्पियन बनने के बाद घरेलू दर्शकों के सामने टेस्ट क्रिकेट खेलना टीम के लिए खास मौका है. उन्होंने उम्मीद जताई कि डरबन के फैन्स टीम का समर्थन करने के लिए मैदान पर पहुंचेंगे.
M A T C H D A Y! 🏟️ The battle begins at Hollywoodbets Kingsmead as #TheProteas face Australia in the first Dafabet Test of the series! 😤 Two proud cricketing nations. Three Test matches. One incredible contest as #TheProteas kick off their home Test summer! 💪🇿🇦 Watch the action live on SuperSport and SABC 3. 📺 #Unbreakable
— Proteas Men (@ProteasMenCSA) October 9, 2026
जीत के इरादे से उतरेगी साउथ अफ्रीकी टीम
बावुमा ने साफ किया कि उनकी टीम का पूरा ध्यान पहले टेस्ट में जीत हासिल करने पर है. साउथ अफ्रीका ने इस मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन घोषित कर दी है. तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्किया की टीम में वापसी हुई है. वह 2023 के बाद अपना पहला टेस्ट मैच खेलने उतरेंगे.
यह भी पढ़ें: वैभव IN, संजू या अभिषेक आउट... क्या रांची में प्लेइंग-11 में होगा बदलाव या लखनऊ वाला फॉर्मूला रहेगा कायम
वहीं, चोट से जूझ रहे कगिसो रबाडा पहले टेस्ट के लिए फिट नहीं हो सके हैं. उनकी गैरमौजूदगी में नॉर्किया पर तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी होगी. बावुमा ने नॉर्किया की तारीफ करते हुए कहा कि 150 Kmp/h से अधिक की रफ्तार से गेंदबाजी करने वाले गेंदबाज को नजरअंदाज करना मुश्किल है. उन्होंने नेट्स में भी नॉर्किया के प्रदर्शन को बेहतरीन बताया.
Dafabet First Test Playing XI vs Australia! 🚨 #TheProteas Skipper Temba Bavuma announces the team set to take the field against Australia in the opening Test of the three-match series. 🇿🇦🏏 #Unbreakable https://t.co/WiZxw3OJaJ
— Proteas Men (@ProteasMenCSA) October 8, 2026
वियान मुल्डर से बल्लेबाजी में मजबूती की उम्मीद
साउथ अफ्रीका को तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर वियान मुल्डर से भी काफी उम्मीदें हैं. बावुमा के मुताबिक, मुल्डर मध्यक्रम में अहम योगदान दे सकते हैं. वह बल्लेबाजी के साथ गेंदबाजी और फील्डिंग में भी टीम के लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं.
यह भी पढ़ें: नाना पाटेकर की वो नसीहत भूले नहीं हैं पाकिस्तानी क्रिकेटर बासित अली, निधन की खबर ने तोड़ दिया दिल
साउथ अफ्रीका की टीम इस मुकाबले में घरेलू कंडीशन्स का फायदा उठाकर जीत दर्ज करना चाहेगी. दूसरी ओर, पैट कमिंस की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम भी सीरीज की शुरुआत जीत के साथ करने के इरादे से उतरेगी. 'सैंडपेपरगेट' विवाद की पुरानी यादों के कारण इस सीरीज का रोमांच और बढ़ गया है.
This Is Test Cricket! 🏏 A chess match built on strategy, patience and adapting to every condition that makes for a gripping contest. Take a look at the captains on the eve of Day 1 of the first Dafabet Test between #TheProteas and Australia! 🇿🇦🇦🇺 Bring It On! Get your tickets now at https://t.co/0JX6zZHS1C and be part of the action! 🎟️ #Unbreakable
— Proteas Men (@ProteasMenCSA) October 8, 2026
साउथ अफ्रीका की प्लेइंग XI: टेम्बा बावुमा (कप्तान), एडेन मार्करम, रयान रिकेल्टन, डेविड बेडिंगहम, ट्रिस्टन स्टब्स, वियान मुल्डर, काइल वेरेने, मार्को जानसेन, साइमन हार्मर, केशव महाराज और एनरिक नॉर्किया.