scorecardresearch
 

सूर्या के बाद श्रेयस अय्यर की ताजपोशी? टीम इंड‍िया की T20 कप्तानी की रेस में सबसे आगे, पोंटिंग की भव‍िष्यवाणी

Team India New T20I Captain: पंजाब किंग्स के हेड कोच र‍िकी पोंट‍िंग ने श्रेयस अय्यर को भविष्य में भारत की टी20 कप्तानी का बड़ा दावेदार बताया है. पोंटिंग ने कहा कि श्रेयस इस समय अपने करियर के सबसे मैच्योर दौर में हैं. उन्होंने पंजाब किंग्स की खराब फॉर्म पर भी भरोसा जताया और कहा कि टीम फिर वापसी करेगी.

Advertisement
X
टीम इंडिया से बाहर, फिर भी कप्तानी का सबसे बड़ा चेहरा! श्रेयस पर पोंटिंग फिदा (Photo: ITG)
टीम इंडिया से बाहर, फिर भी कप्तानी का सबसे बड़ा चेहरा! श्रेयस पर पोंटिंग फिदा (Photo: ITG)

Team India Next T20I Captain: पंजाब किंग्स टीम के हेड कोच और द‍िग्गज क्रिकेटर र‍िकी पोंट‍िंग भारतीय क्रिकेट में भविष्य की कप्तानी को लेकर बड़ा बयान दिया है. पंजाब किंग्स के हेड कोच पोंटिंग का मानना है कि मौजूदा टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव के बाद अगर कोई खिलाड़ी भारत की टी20 टीम की कप्तानी संभाल सकता है, तो उनमें श्रेयस अय्यर सबसे बड़े दावेदारों में शामिल हैं.

हाल ही में भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2026 जिताने वाले सूर्यकुमार यादव पिछले एक साल में खराब फॉर्म से जूझते दिखे हैं. आईपीएल 2026 में भी उनका प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा. ऐसे में भविष्य के कप्तान को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं.

पोंटिंग ने पीटीआई से बातचीत में कहा कि श्रेयस अय्यर इस वक्त अपने खेल और व्यक्तित्व दोनों में बेहतरीन दौर से गुजर रहे हैं. उनके मुताबिक, श्रेयस पहले से कहीं ज्यादा मैच्योर खिलाड़ी बन चुके हैं और कप्तानी के लिए पूरी तरह तैयार दिखाई देते हैं.

आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की शुरुआत शानदार रही थी. टीम ने शुरुआती मुकाबलों में आक्रामक क्रिकेट खेलते हुए कई रिकॉर्ड तोड़े. इस प्रदर्शन के बाद श्रेयस अय्यर की कप्तानी की काफी तारीफ हुई. हालांकि बाद में टीम लगातार छह मुकाबले हार गई, जिससे प्लेऑफ की राह मुश्किल हो गई.

Advertisement

इसके बावजूद पोंटिंग को अपने कप्तान पर पूरा भरोसा है. उन्होंने कहा कि क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं और उन्हें यकीन है कि श्रेयस आखिरी लीग मैच में बड़ी पारी खेलकर टीम को जीत दिला सकते हैं. पंजाब किंग्स का अगला मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स से होना है, जो टीम के लिए करो या मरो जैसा मुकाबला माना जा रहा है.

पोंटिंग ने यह भी माना कि श्रेयस का भारतीय टी20 टीम से बाहर होना उन्हें हमेशा चौंकाता है. उन्होंने कहा कि जब भी भारतीय टीम चुनी जाती है और उसमें श्रेयस का नाम नहीं होता, तो उन्हें हैरानी होती है. उनके मुताबिक इस आईपीएल के बाद चयनकर्ता ना सिर्फ उन्हें टीम में वापसी के लिए, बल्कि कप्तानी के विकल्प के तौर पर भी जरूर देखेंगे.

श्रेयस अय्यर का कप्तानी रिकॉर्ड भी शानदार रहा है. उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स को आईपीएल खिताब दिलाया था. इसके बाद पंजाब किंग्स के साथ अपने पहले ही सीजन में टीम को 11 साल बाद फाइनल तक पहुंचाया. यही वजह है कि भारतीय क्रिकेट में उन्हें भविष्य के कप्तान के रूप में देखा जा रहा है.

पंजाब किंग्स के खराब दौर के बीच सोशल मीडिया पर टीम को लेकर काफी आलोचना हुई, लेकिन पोंटिंग ने साफ कहा कि ड्रेसिंग रूम के भीतर इसका कोई असर नहीं पड़ा. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर छोटी बातें बड़ी खबर बन जाती हैं, लेकिन टीम का पूरा फोकस सिर्फ मैच जीतने पर है.

Advertisement

आरसीबी से हार के बाद पंजाब टीम दिल्ली पहुंची थी और अब लखनऊ रवाना होगी. पोंटिंग ने खिलाड़ियों को थोड़ा ब्रेक दिया है, लेकिन उनका मानना है कि टीम को फिर वही निडर क्रिकेट खेलना होगा, जिसने शुरुआती मुकाबलों में उन्हें सबसे खतरनाक टीम बनाया था.

पोंटिंग ने कहा कि आईपीएल जैसी बराबरी वाली लीग में अगर कोई टीम कुछ प्रतिशत भी नीचे जाती है तो उसका नुकसान उठाना पड़ता है. उनके मुताबिक पंजाब किंग्स पिछले कुछ मैचों में हर विभाग में थोड़ा पीछे रह गई, लेकिन टीम अब भी दमदार वापसी कर सकती है.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement