लखनऊ के इकाना स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले टी20 मुकाबले में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने अपने बल्ले से तहलका मचा दिया. अय्यर की धमाकेदार पारी की बदौलत भारत ने आसानी से मुकाबले को अपने नाम कर लिया.
महज 43 गेंदों पर नाबाद 102 रनों की ताबड़तोड़ शतकीय पारी खेलकर टीम को जीत दिलाने वाले अय्यर ने इस सफलता के पीछे की दिलचस्प कहानी दुनिया के सामने रखी है. फैन्स लंबे समय से अय्यर की बड़ी पारी का इंतजार कर रहे थे जो आखिरकार वेस्टइंडीज के खिलाफ देखने को मिली.
जापान में हुए एशियन गेम्स की थकान और चुनौतियों से पार पाकर मैदान पर उतरने वाले अय्यर ने बताया कि आखिर कैसे कोच अभिषेक नायर के साथ हुई एक छोटी सी बातचीत ने उनकी पूरी बल्लेबाजी का अंदाज ही बदल दिया.
एशियन गेम्स में भारत को गोल्ड मेडल जिताने के बाद जापान से सीधे लखनऊ पहुंचे कप्तान श्रेयस अय्यर के लिए यह आसान नहीं था. इस पर बात करते हुए अय्यर ने बीसीसीआई द्वारा जारी एक वीडियो में खुलकर अपनी बात रखी.
𝗖𝗮𝗽𝘁𝗮𝗶𝗻. 𝗟𝗲𝗮𝗱𝗲𝗿. 𝗖𝗲𝗻𝘁𝘂𝗿𝗶𝗼𝗻 𝗳𝘁. @ShreyasIyer15 🫡 A man who thrives on challenges and leads from the front 🙌 🎥 Watch him decode his maiden T20I hundred 💯 - By @ameyatilak #TeamIndia | #INDvWI | @mflone_ https://t.co/XRXTJ7uFDo
— BCCI (@BCCI) October 7, 2026
अय्यर को पसंद है चुनौती
अय्यर ने कहा कि जापान से लौटने के बाद यह थोड़ा चुनौतीपूर्ण जरूर था, लेकिन जब आप इस लेवल पर खेलते हैं तो यही सब चीजें आपको आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं. उन्होंने साफ कहा कि हम चुनौतियों से प्यार करते हैं और यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि खेल के मामले में हम हमेशा टॉप पर रहें, साथ ही सारे बहाने को दरकिनार कर दें.
अपनी इस शतकीय पारी के पीछे श्रेयस अय्यर ने सपोर्ट स्टाफ का हिस्सा रहे अभिषेक नायर के साथ हुई बातचीत को सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट बताया. एशियन गेम्स के दौरान जापान में ही दोनों के बीच क्रिकेट की बुनियादी चीजों पर लंबी चर्चा हुई थी.
𝗦𝗰𝗶𝗻𝘁𝗶𝗹𝗹𝗮𝘁𝗶𝗻𝗴. 𝗦𝗽𝗲𝗰𝗶𝗮𝗹. 𝗦𝗵𝗿𝗲𝘆𝗮𝘀 🫡✨ #TeamIndia's Captain is the Player of the Match for his superb display in the chase 🔝 Relive his knock ▶️ https://t.co/BLk6KHfrSd #INDvWI | @mflone_ | @ShreyasIyer15 https://t.co/iBCBwfHrZq
— BCCI (@BCCI) October 6, 2026
अय्यर ने किया बड़ा खुलासा
अय्यर ने खुलासा किया कि नायर के साथ हुई उस बातचीत ने उनकी इस पारी में बहुत मदद की. उन्होंने अपनी बल्लेबाजी में कुछ जरूरी बदलाव किया. अय्यर ने बताया कि वह अब गेंद को डिलीवर होने से पहले ठीक तरीके से पढ़ते हैं. इसके साथ ही खुद को बेहतर पोजिशन में रखते हुए शॉट का चयन करते हैं.
वेस्टइंडीज के खिलाफ इस मुकाबले में मेहमान टीम ने पहले खेलते हुए 19.1 ओवर में 171 रन बनाए थे, जिसमें शाई होप (52) और शेरफेन रदरफोर्ड (56) ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं. भारत की गेंदबाजी में डेब्यू करने वाले नमन धीर ने 31 रन देकर 3 विकेट झटके.
Sealed in 𝙨𝙤𝙢𝙚 𝙨𝙩𝙮𝙡𝙚! 💥 🎥 A breathtaking batting display from #TeamIndia to clinch the 1️⃣st T20I by eight wickets 👊 Scorecard ▶️ https://t.co/2czVyKWreK #INDvWI | @mflone_ https://t.co/JgxYkZLDwS
— BCCI (@BCCI) October 6, 2026
लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत में झटके लगे, लेकिन कप्तान अय्यर (102* रन, 42 गेंद, 10 चौके, 6 छक्के) और ईशान किशन (37* रन) के बीच तीसरे विकेट के लिए हुई 137 रनों की नाबाद साझेदारी ने मैच का पासा पलट दिया. भारत ने महज 14.4 ओवरों में 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और लगातार अपनी 10वीं जीत दर्ज की.