scorecardresearch
 

रॉयल्स के पास कई मैच विजेता: शेन वाटसन

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान शेन वाटसन ने कहा है कि उनकी टीम इस सत्र में सिर्फ कुछ मैच विजेताओं पर निर्भर नहीं है बल्कि उनके पास ऐसे कई खिलाड़ी हैं जो इस टीम को आईपीएल में सफलता दिला सकते हैं.

Advertisement
X
रॉयल्स के कप्तान शेन वाटसन
रॉयल्स के कप्तान शेन वाटसन

ने कहा है कि उनकी टीम इस सत्र में सिर्फ कुछ मैच विजेताओं पर निर्भर नहीं है बल्कि उनके पास ऐसे कई खिलाड़ी हैं जो इस टीम को आईपीएल में सफलता दिला सकते हैं.

वाटसन ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा, 'अब हमारे पास आखिर तक कई मैच विजेता हैं. मेरी नजर में यह आईपीएल सत्र में सबसे रोमांचक है. हमारे पास जो स्तर है उसे देखते हुए सबसे अहम बात अच्छी शुरुआत करना है.' ऑस्ट्रेलिया का यह ऑलराउंडर वर्ल्ड चैम्पियन टीम के अपने साथियों स्टीव स्मिथ और जेम्स फाकनर के साथ कल यहां पहुंचा. फाकनर न्यूजीलैंड के खिलाफ में मैन आफ द मैच रहे थे.

टीम में वर्ल्ड कप की उपविजेता रही टीम के तेज गेंदबाज टिम साउथी और भारत के बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे जैसे खिलाड़ी भी हैं. टीम को यहां क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया के ब्रेबोर्न स्टेडियम में ट्रेनिंग करनी है. यह टीम का तीन मैचों में घरेलू मैदान है. रायल्स को में अपना पहला मैच पुणे में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ खेलना है.

Advertisement

-इनपुट भाषा

Advertisement
Advertisement