बॉलीवुड सुपरस्टार और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के सह-मालिक शाहरुख खान का एक बड़ा सपना आखिरकार साकार हो गया है. उन्होंने अमेरिका के लॉस एंजेलिस (LA) में नाइट राइडर्स क्रिकेट ग्राउंड का उद्घाटन किया.
इस खास मौके पर शाहरुख ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट साझा करते हुए इसे अपने सपने के सच होने जैसा बताया. शाहरुख खान ने लिखा, 'जो एक सपना था, वह आज हकीकत बन गया है. लॉस एंजेलिस के नाइट राइडर्स क्रिकेट ग्राउंड में आप सभी का स्वागत है.'
उन्होंने कहा कि यह मैदान सिर्फ क्रिकेट के लिए नहीं, बल्कि मनोरंजन, परिवारों और ऐसी यादों के लिए बनाया गया है जो हमेशा साथ रहेंगी. शाहरुख ने इस परियोजना में सहयोग के लिए ICC चेयरमैन जय शाह और संजोग गुप्ता का विशेष धन्यवाद भी दिया है.
Congratulations @iamsrk. This is a key milestone in Cricket's return to the Olympics, made possible by the collaboration between the @LA_KnightRiders, @la28 and @icc.
Growing cricket around the world is a collective effort, and initiatives such as this one help create new… https://t.co/nYWiQim6yS— Jay Shah (@JayShah) July 2, 2026
यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी पर बोलते हुए मर्यादा भूले रवि शास्त्री, LIVE शो में दिया बेतुका बयान
उन्होंने आगे लिखा कि यह क्रिकेट ग्राउंड सिर्फ लॉस एंजेलिस के लोगों के लिए नहीं, बल्कि दुनिया भर के क्रिकेट प्रशंसकों और पूरे नाइट राइडर्स परिवार के लिए समर्पित है. साथ ही उन्होंने अपना मशहूर संदेश दोहराते हुए कहा, 'बिलीव इन पर्पल एंड गोल्ड.'
What started as a dream… turns into reality today.
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) July 1, 2026
Welcoming you all to the Knight Riders Cricket Ground, LA.
A place built not just for sports but also entertainment and for families… and memories that last forever.
Special thanks to Jaybhai who has been too kind through… pic.twitter.com/5WEBSEHyOh
शाहरुख खान द्वारा साझा किए गए वीडियो में सबसे ज्यादा चर्चा जिस खिलाड़ी की हो रही है, वह अली खान हैं. अली खान का जन्म पाकिस्तान में हुआ था, लेकिन वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) की टीम के लिए खेलते हैं.
वह मेजर लीग क्रिकेट (MLC) में एलए नाइट राइडर्स का भी हिस्सा हैं. वीडियो में उनकी मौजूदगी ने क्रिकेट फैन्स का ध्यान अपनी ओर खींचा है. हालांकि वीडियो में वेस्टइंडीज के दो दिग्गज खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो और सुनील नरेन भी नजर आए.
An auspicious beginning to the Knight Riders Cricket Ground journey in LA, USA 💜🙏#WeAreLAKR | #LAKnightRiders |#MLC26 pic.twitter.com/4q3fazz4Zk
— Los Angeles Knight Riders (@LA_KnightRiders) July 1, 2026
यह भी पढ़ें: डेब्यू टला तो वैभव सूर्यवंशी पर बढ़ेगा और प्रेशर! सुनील गावस्कर ने टीम इंडिया के फैसले पर उठाए सवाल
यह नया क्रिकेट ग्राउंड एलए नाइट राइडर्स का आधिकारिक होम ग्राउंड होगा. माना जा रहा है कि इससे अमेरिका में क्रिकेट को नई पहचान मिलेगी और मेजर लीग क्रिकेट (MLC) भी नई ऊंचाइयों पर पहुंचेगा
शाहरुख खान की यह पहल अमेरिका में क्रिकेट के बढ़ते प्रभाव और वैश्विक स्तर पर इस खेल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की दिशा में एक अहम कदम है.