कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 16 साल की सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा की जमकर तारीफ की है. हरमनप्रीत का मानना है कि शेफाली ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से न सिर्फ आईसीसी महिला टी20 विश्व कप में चमक बिखेरी है, बल्कि यह ‘शरारती’ युवा खिलाड़ी मैदान के बाहर भारतीय टीम में खुशी और सकारात्मकता लेकर आई है.
शेफाली ने ऑस्ट्रेलिया में चले रहे विश्व कप में अब तक चार मैचों में 161 के स्ट्राइक रेट से 161 रन बनाए हैं और ग्रुप ए में भारत की चार मैचों में चार जीत में अहम भूमिका निभाई.
What makes Shafali Verma the powerful batter she is?
India captain Harmanpreet Kaur and coach WV Raman explain why she's a special talent 📽️
— ICC (@ICC)
सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर गुरुवार को इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले सेमीफाइनल से पहले हरमनप्रीत ने बताया कि इस युवा खिलाड़ी की भारतीय टीम में क्या अहमियत है. हरमनप्रीत ने कहा, ‘वह काफी शरारती है, वह टीम में काफी खुशी और सकारात्मकता लेकर आई है, हमेशा लुत्फ उठाना चाहती है.’
हरमनप्रीत ने कहा, ‘बल्लेबाजी करते हुए वह आपको प्रेरित करती है और दबाव कम करती है, आपको अपनी टीम में इस तरह की खिलाड़ी की जरूरत होती है.’ दूसरी तरफ भारतीय कप्तान के लिए मौजूदा टूर्नामेंट निराशाजनक रहा है और वह चार पारियों में सिर्फ एक बार दोहरे अंक में पहुंची हैं और अब तक उनका शीर्ष स्कोर 15 रन है.
That sound off Shafali Verma's bat 💥
Watch the new No.1 T20I batter do her thing at the nets before India's big semi-final.
— T20 World Cup (@T20WorldCup)
महिला टी20 विश्व कप में भारतीय टीम का इंग्लैंड के खिलाफ रिकॉर्ड काफी खराब है. इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम कभी इंग्लैंड को नहीं हरा पाई है और 2018 में भी हरमनप्रीत की टीम को सेमीफाइनल में इस टीम के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी.
Shafali Verma in T20I cricket so far:
✳️ 18 games, 485 runs, 28.52 average, 146.96 strike rate
Shafali Verma in so far:
✳️ 4 games, 161 runs, 40.25 average, 161 strike rate
The teenager has now climbed from No.20 to No.1 in the ICC T20I rankings 👏
— T20 World Cup (@T20WorldCup)
भारत हालांकि टूर्नामेंट में अच्छी लय में है और उसने टूर्नामेंट के पहले ही मुकाबले में चार बार के चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया को हराया था. हरमनप्रीत ने कहा, ‘पिछले सेमीफाइनल में हार के बाद एक टीम के रूप में हमने महसूस किया कि हमें एक इकाई के रूप में काम करना होगा और अभी आप देख सकते हैं कि हमारी टीम एक इकाई के रूप में काम कर रही है और हम सिर्फ एक या दो खिलाड़ी पर निर्भर नहीं हैं.’