scorecardresearch
 

लगातार छठी हार के बाद भड़के कोहली, मैच के बाद कह दी ये बड़ी बात

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम को आईपीएल सीजन 12 की शुरुआत से लेकर अब तक अपने सभी 6 मैचों में हार का मुंह देखना पड़ा है. इसी के साथ ही विराट कोहली की कप्तानी वाली इस टीम ने किसी IPL सीजन के शुरुआत में लगातार सबसे ज्यादा मैच हारने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है.

Advertisement
X
Virat Kohli (Photo PTI)
Virat Kohli (Photo PTI)

लगातार छह मैचों में हार से भड़के रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान विराट कोहली ने दिल्ली कैपिटल्स के हाथों मिली पराजय के बाद कहा कि उनकी टीम फिर से मौकों का फायदा उठाने में नाकाम रही और हार के लिए हर दिन बहाना नहीं बनाया जा सकता. बेंगलुरु ने आठ विकेट पर 149 रन बनाए लेकिन वह इसका बचाव नहीं कर पाया और दिल्ली ने चार विकेट से जीत दर्ज की.

कोहली ने मैच के बाद कहा, ‘हम सोच रहे थे कि 160 का स्कोर फाइटिंग होगा लेकिन हम लगातार विकेट गंवाते रहे और इसलिए मैं आखिर तक क्रीज पर बने रहना चाहता था. यहां तक कि 150 रन के स्कोर पर भी अगर हमने मौकों का फायदा उठाया होता तो उनके लिए मुश्किल हो सकती थी. हमें इन मौकों का फायदा उठाने की जरूरत है, हर दिन बहाना नहीं बनाया जा सकता.’

Advertisement

कोहली ने कहा, ‘हम मैच वाले दिन कभी अच्छा खेल नहीं दिखा पाए. इस सीजन में आरसीबी की यही कहानी है.’ कोहली ने 33 गेंदों पर 41 रन बनाए और उन्होंने कहा कि उनके पास इस तरह की पारी खेलने के अलावा कोई विकल्प नहीं था. उन्होंने कहा, ‘इस विकेट पर बल्लेबाजी करना मुश्किल था. जब एबी डिविलियर्स आउट हुआ तो मुझे पारी संवारनी पड़ी.

IPL: दिल्ली के धुरंधरों ने निकाला RCB का दम, 4 विकेट से दी मात

स्टोइनिस भी अच्छा खेल रहा था और अक्षदीप भी. जब एक सीनियर खिलाड़ी आउट होता है तो दूसरे सीनियर को पारी संवारनी होती है. मैं उस समय आउट होकर खुश नहीं था. अगर मैं टिका रहता तो टीम के लिए 25-30 रन और बना सकता है. मुझे लगता है कि 160 रन अच्छा स्कोर होता.’

आपको बता दें कि कैगिसो रबाडा (21 रन पर 4 विकेट) की अगुवाई में अपने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन और फिर कप्तान श्रेयस अय्यर (67) की आतिशी पारी की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल सीजन 12 के 20वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को उनके ही घर में 4 विकेट से मात दे दी. आईपीएल सीजन 12 विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम के लिए श्राप साबित हुआ है. दिल्ली कैपिटल्स से मात खाकर बेंगलुरु की टीम ने एक बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.

Advertisement

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम को आईपीएल सीजन 12 की शुरुआत से लेकर अब तक अपने सभी 6 मैचों में हार का मुंह देखना पड़ा है. इसी के साथ ही विराट कोहली की कप्तानी वाली इस टीम ने किसी IPL सीजन के शुरुआत में लगातार सबसे ज्यादा मैच हारने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से पहले दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) ने IPL 2013 में लगातार 6 मैच गंवाए थे और अब IPL 2019 में विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इस अनचाहे रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया है.

Advertisement
Advertisement