Rohit Sharma Records, ICC T20 World Cup 2024: रोहित शर्मा और ऋषभ पंत की शानदार पारी और जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पंड्या, अर्शदीप सिंह की कातिलाना गेंदबाजी की बदौलत भारत ने टी20 वर्ल्ड कप में जीत के साथ शुरुआत की. भारत ने 5 जून को अपने ओपनिंग मैच में आयरलैंड को 8 विकेट से रौंद दिया.
न्यूयॉर्क के नसाऊ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में हुए मैच में आयरलैंड ने भारत को जीत के लिए महज 97 रनों का टारगेट दिया था, जिसे उसने 12.2 ओवरों में हासिल कर लिया. भारतीय टीम अब 9 जून को इसी वेन्यू पर पाकिस्तान से खेलेगी.
Innings Break!
— BCCI (@BCCI)
Cracking bowling display from ! ⚡️ ⚡️
3⃣ wickets for vice-captain
2⃣ wickets each for &
1⃣ wicket each for &
Stay Tuned for the India chase! ⌛️
Scorecard ▶️…
बहरहाल, इस मैच में रोहित शर्मा 37 गेंदों पर 52 रनों की पारी खेली. वह रिटायर्ड हर्ट हुए. उनकी पारी में 3 छक्के और 4 चौकेशामिल रहे. वहीं, ऋषभ पंत 36 रन बनाकर नाबाद रहे. लेकिन इस मैच को खेलकर रोहित शर्मा ने कई रिकॉर्ड अपने नाम कर डाले.
बतौर कप्तान रोहित ने की धोनी की बराबरी
रोहित शर्मा ने बतौर कप्तान टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 43वीं जीत दर्ज की, इस तरह उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी की. धोनी ने भी अपनी कप्तानी में भारत को 43 टी20 मैचों में जीत दिलाई थी. वहीं विराट कोहली ने टी20 इंटरनेशनल में 32 मैचों में जीत दिलाई.
Topping The Charts - the Rohit Sharma way! 🔝
— BCCI (@BCCI)
Most Wins as the captain in Men's T20Is 👏 👏 | |
रोहित ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 600 छक्के
रोहित ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 600 छक्के पूरे कर लिए हैं. उन्होंने 84 छक्के टेस्ट, 323 वनडे में, और 193 टी20 में जड़ें हैं. कुल मिलाकर हिटमैन ने 499 पारियों में यह मुकाम हासिल किया. क्रिस गेल के 551 इंटरनेशनल पारियों में 553 छक्के हैं; वहीं शाहिद आफरीदी के 508 पारियों में 476 छक्के हैं.
टी20 वर्ल्ड कप में 1000 रन पूरे
इसके अलावा इस मैच में रोहित ने एक और मुकाम भी अपने नाम किया, उनके टी20 वर्ल्ड कप में 1000 रन पूरे हो चुके हैं.
4000 टी20 सबसे कम गेंदों में बनाने वाले खिलाड़ी
रोहित शर्मा ने इस मैच में एक और मुकाम हासिल किया. उनके अब टी20 क्रिकेट में 4000+ रन हो गए हैं. वह सबसे कम गेंदों में 4000 टी20 रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. रोहित ने 2860 गेंदों में 4000 रन पूरे किए. वहीं, विराट कोहली ने 2900 गेंदों में तो बाबर आजम ने 3079 गेंदों में यह मुकाम हासिल किया.
कोहली के 118 टी20 मैचों में कुल 4038 रन हैं, वहीं रोहित शर्मा के अब 152 टी20 मैचों में 4026 तो बाबर आजम ने 119 मैचों में यह उपलब्धि हासिल की.
🚨 Milestone Alert 🚨
— BCCI (@BCCI)
4⃣0⃣0⃣0⃣ T20I runs & going strong! 💪 💪
Congratulations, Rohit Sharma! 👏 👏
Follow The Match ▶️ | | |
वहीं इस मैच के दौरान भारतीय टीम ने कई बेमिसाल रिकॉर्ड भी अपने नाम किए, आइए उन पर भी नजर डाल लेते हैं.
टी20 में भारत की सबसे ज्यादा लगातार जीत
8 बनाम बांग्लादेश (2009-18)
8 बनाम आयरलैंड (2009-24)*
7 बनाम ऑस्ट्रेलिया (2013-17)
7 बनाम श्रीलंका (2016-17)
7 बनाम वेस्टइंडीज (2018-19)
टी20I में सबसे अधिक गेंद बाकी रहते भारत की जीत
81 बनाम स्कॉटलैंड दुबई 2021
64 बनाम बांग्लादेश हांगझोऊ 2023
59 बनाम यूएई मीरपुर 2016
46 बनाम आयरलैंड न्यूयॉर्क 2024*
41 बनाम जिम्बाब्वे हरारे 2016
इंटरनेशनल क्रिकेट में तीनों फॉर्मेट में 4000+ रन
विराट कोहली: टेस्ट में 8848, वनडे में 13848 और टी20I में 4038
रोहित शर्मा: टेस्ट में 4137, वनडे में 10709 और टी20I में 4026*