scorecardresearch
 

Rishabh Pant: 'बैटिंग दे दो…', वसीम जाफर ने बर्थडे पर ही कर दिया ऋषभ पंत को ट्रोल

स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत 25 साल के हो गए हैं. ऋषभ को हर ओर से बर्थडे की बधाई मिल रही है, इसी मौके पर वसीम जाफर ने उन्हें बधाई दी. वसीम जाफर ने एक ट्वीट करते हुए ऋषभ पंत को ट्रोल भी कर दिया.

Advertisement
X
Rishabh Pant
Rishabh Pant

टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज ऋषभ पंत मंगलवार को अपना जन्मदिन मना रहे हैं. ऋषभ पंत 25 साल के हो गए हैं और इस दिन वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरा टी-20 भी खेल रहे हैं. टीम इंडिया के इस नए स्टार के लिए हर ओर से शुभकामनाएं आ रही हैं. टीम इंडिया के पूर्व ओपनर वसीम जाफर ने भी ऋषभ को बर्थडे विश करते हुए मज़ेदार तरीके से ट्रोल कर दिया. 

वसीम जाफर ने एक ट्वीट शेयर किया, जिसमें उन्होंने रोहित शर्मा और ऋषभ पंत की तस्वीर शेयर की. इसमें रोहित पूछते हैं कि ऋषभ को क्या गिफ्ट चाहिए, जिसपर ऋषभ कहते हैं कि उन्हें बैटिंग चाहिए. यह मीम जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है.

आपको बता दें कि टीम इंडिया के नए सुपरस्टार ऋषभ पंत को पिछले कुछ मैच से बैटिंग नहीं मिल पा रही है. दिनेश कार्तिक के टीम में होने की वजह से ऋषभ पंत पर दबाव बना है. वह कुछ मैच में प्लेइंग-11 का हिस्सा नहीं थे, लेकिन जिस मैच में प्लेइंग-11 का हिस्सा बने उस मैच में उन्हें बैटिंग का मौका नहीं मिला. 

ऋषभ पंत ने पिछले दो-तीन साल में टीम इंडिया के लिए बेहतर प्रदर्शन किया है. महेंद्र सिंह धोनी के बाद वही टीम इंडिया के पहले विकेटकीपर बन गए हैं और लगातार धमाल मचा रहे हैं. अपने छोटे से करियर में ऋषभ पंत ने टेस्ट फॉर्मेट में कई ऐतिहासिक और मैच विनिंग पारियां खेल ली हैं.

ऋषभ पंत को बर्थडे के मौके पर हर ओर से बधाइयां मिल रही हैं, उनकी गर्लफ्रेंड ईशा नेगी ने इंस्टाग्राम पर स्पेशल पोस्ट कर बधाई दी थी. ईशा के अलावा बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने भी ऋषभ पंत को बर्थडे की बधाई दी थी. 
 

 

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement