scorecardresearch
 

RCB vs GT, IPL 2026 Highlights: साई सुदर्शन के शतक पर व‍िराट कोहली- देवदत्त पड‍िक्कल पड़े भारी, RCB ने GT को धोया

Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Giants Score: बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शन‍िवार (24 अप्रैल) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटन्स (GT) के बीच IPL 2026 का 34वां मुकाबला हुआ. जिसे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलरु की टीम ने जीता, एकबारगी को लग रहा था मैच फंस जाएगा, लेकिन आरसीबी के बल्लेबाज ट‍िम डेव‍िड और क्रुणाल पंड्या जीत द‍िलाकर ही अपनी टीम को वापस लौटे.

Advertisement
X
व‍िराट कोहली ने खेली 81 रनों की शानदार पारी (Photo: AP)
व‍िराट कोहली ने खेली 81 रनों की शानदार पारी (Photo: AP)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 34वें मुकाबला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) ने  गुजरात टाइटन्स (Gujarat Titans)  को 5 व‍िकेट से 7 गेंद शेष रहते हुए जीत द‍िला दी. 

बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शुक्रवार (24 अप्रैल) को हुए इस मुकाबले में गुजरात ने पहले खेलते हुए साई सुदर्शन के शतक की बदौलत 205/3 का स्कोर बनाया था. 

जवाब में बेंगलुरु की टीम ने 7 गेंद शेष रहते हुए 5 विकेट से जीत दर्ज की. शुक्रवार (24 अप्रैल) को हुए इस मुकाबले में आरसीबी की जीत के सबसे बड़े हीरो प्लेयर ऑफ द मैच व‍िराट कोहली रहे, जि‍न्होंने शानदार 81 रनों की पारी खेली. उनहें देवदत्त पड‍िक्कल का भी शानदार साथ म‍िला.

वहीं एक समय जब आरसीबी की टीम फंस गई थी, तो क्रुणाल पंड्या और ट‍िम डेव‍िड ने अंत तक ट‍िककर अपनी टीम को जीत द‍िलाकर ही वापस लौटे.  इस जीत के साथ आरसीबी की टीम 7 मैचों में 5 जीत और 2 हार के साथ पॉइंट टेबल में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है. 

Advertisement

कोहली ने जड़े 81 रन, क्रुणाल-डेव‍िड ने किया फ‍िन‍िश 
रनचेज में बेंगलुरु को पहला झटका जैकब बेथेल के रूप में लगा, तब आरसीबी का स्कोर 24 रन था, पर लेकिन इसके बाद व‍िराट कोहली और देवदत्त पड‍िक्कल ने संभलकर खेलना शुरू किया और जब मौका आया तेजी से बल्लेबाजी की. जब आरसीबी का स्कोर 141 था तो राश‍िद खान ने इसी स्कोर पर देवदत्त पड‍िक्कल (55) को आउट कर द‍िया. कुछ देर बाद ही कोहली भी जेसन होल्डर की गेंद पर आउट हो गए. कोहली ने 44 गेंदों पर 81 रनों की पारी खेली. यहां से लग रहा था कि रजत पाटीदार और ज‍ितेश शर्मा जीत द‍िलाकर वापस लौटेंगे, लेकिन तभी राश‍िद खान की गेंद पर जितेश 10 रन बनाकर मानव सुथार को कैच दे बैठे. इसके बाद मानव सुथार ने रजत पाटीदार (8 ) को भी न‍िपटाकर आरसीबी का स्कोर 173/5 कर द‍िया. 

कुल म‍िलाकर 12.5 से 15.3 ओवर के बीच तेजी से 4 विकेट गंवाए, यानी मिडिल ओवर्स में बैटिंग अचानक लड़खड़ा गई. 12.5 से 15.3 ओवर के बीच तेजी से 4 विकेट गंवाए, इस दौरान आउट होने वाले बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल, विराट कोहली, जितेश शर्मा, रजत पाटीदार रहे. 

अंत में ट‍िम डेव‍िड ने 9 गेंद में 10* रन बनाकर नॉट आउट रहते हुए पारी संभाली, जबकि क्रुणाल पंड्या 12 गेंद में 23* रन (3 चौके, 1 छक्का) की तेज पारी खेलकर टीम को मजबूत फिनिश दिया.

Advertisement

साई सुदर्शन ने जड़ा र‍िकॉर्डतोड़ शतक  

इस मुकाबले में गुजरात के ओपनर्स शुभमन ग‍िल और साई सुदर्शन ने शानदार शुरुआत की. साई सुदर्शन अलग ही रंग में थे, मैच के दौरान उन्होंने सबसे तेज आईपीएल में 2000 रन बनाने का र‍िकॉर्ड भी अपने नाम किया. ग‍िल (32) ने साई के साथ म‍िलकर पहले व‍िकेट के लिए 128 रन जोड़े. गुजरात के कप्तान को सुयश शर्मा के हाथों कैच आउट करवाया. इसी बीच साई ने महज 57 गेंदों में अपना शतक पूरा किया, जो उनका आईपीएल में तीसरा शतक रहा. हालांकि शतक जड़ने के बाद वो जोश हेजलवुड की गेंद पर कैच आउट हो गए. डेथ ओवर्स में जोस बटलर से बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन वो 25 रन बनाकर भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर जोश हेजलवुड को कैच दे बैठे. अंत‍िम ओवर्स में वॉश‍िंगटन सुंदर और जेसन होल्डर ने कुछ हवाई शॉट मारकर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया. 

2000 IPL रन बनाने के लिए सबसे कम पारियां
47 - साई सुदर्शन*
48 - क्रिस गेल
52 - शॉन मार्श
57 - ऋतुराज गायकवाड़
60 - केएल राहुल

2000 IPL रन बनाने के लिए सबसे कम गेंदें (भारतीय)
1193 - अभिषेक शर्मा
1211 - वीरेंद्र सहवाग
1306 - ऋषभ पंत
1326 - यशस्वी जायसवाल
1353 - यूसुफ पठान
1361 - साई सुदर्शन*

Advertisement

गुजरात टाइटन्स की प्लेइंग XI: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (व‍िकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मानव सुथार, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु प्लेइंग XI: विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (व‍िकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, रसिक सलाम डार 

गुजरात टाइटन्स इम्पैक्ट सब्स: प्रसिद्ध कृष्णा, अनुज रावत, ग्लेन फिलिप्स, निशांत सिंधु, अरशद खान
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इम्पैक्ट सब्स: जैकब बेथेल, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, विक्की ओस्तवाल, वेंकटेश अय्यर

बेंगलुरु और गुजरात का हेड टू हेड 
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटन्स (GT) के बीच अब तक 6 मुकाबले हुए हैं और दोनों ने 3-3 मैच जीते हैं. खास बात ये है कि सभी मुकाबले चेज करने वाली टीम ने जीते हैं. बेंगलुरु में खेले गए 3 मैचों में से 2 में GT को जीत मिली है.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : विराट कोहली, फिल सॉल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेजलवुड, रसिक सलाम डार, वेंकटेश अय्यर, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, विक्की ओस्तटवाल, जैकब डफी, स्वप्निल सिंह, नुवान तुषारा, जैकब बेथेल, विहान मल्होत्रा, अभिनंदन सिंह, कनिष्क चौहान, सात्विक देसवाल

गुजरात टाइटन्स: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, वॉशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, राशिद खान, मोहम्मद सिराज, कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, अशोक शर्मा, राहुल तेवतिया, जेसन होल्डर, मानव सुथार, कुलवंत खेजरोलिया, अनुज रावत, ईशांत शर्मा, जयंत यादव, ल्यूक वुड, रविश्रीनिवासन साई किशोर, कुमार कुशाग्र, अरशद खान, गुरनूर बरार, निशांत सिंधु, कॉनर एस्टरहुइजन

Advertisement

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement