Cricket bat size rules: IPL (इंडियन प्रीमियर लीग ) 2026 में मंगलवार (31 मार्च) को पंजाब किंग्स (PBKS) बनाम गुजरात टाइटन्स (GT)के बीच मुकाबला हुआ. जिसे पंजाब की टीम ने 3 विकेट से 5 गेंद शेष रहते अपने नाम किया.
इस मैच में पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटन्स के बीच एक अनोखा ड्रामा देखने को मिला. दरअसल, शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात की पारी में जब राहुल तेवतिया बैटिंग करने उतरे.लेकिन जैसे ही उन्होंने गार्ड लिया, ऑन-फील्ड अंपायरों ने उन्हें रोक दिया.
स्टार स्पोर्ट्स इंडिया ने इस घटना का वीडियो शेयर करते हुए बताया कि तेवतिया का बैट रूटीन गेज टेस्ट में फेल हो गया.BCCI के नियमों के मुताबिक बैट की डाइमेंशन्स MCC और ICC स्टैंडर्ड्स से ज्यादा थीं, जिससे अनफेयर एडवांटेज मिल सकता था.अंपायरों ने तुरंत उन्हें बैट बदलने को कहा और तेवतिया को एक डिलीवरी भी फेस करने से पहले दूसरे बैट लेना पड़ा
यह IPL 2026 सीजन का पहला बैट रेगुलेशन वॉयलेशन था, जिसने फैन्स के बीच काफी चर्चा छेड़ दी. BCCI की यह सख्ती अनफेयर एडवांटेज रोकने के मकसद से की जा रही है. मैच में GT ने 20 ओवरों में 162/6 का स्कोर बनाया, जबकि PBKS ने 19.1 ओवर में टारगेट चेज कर तीन विकेट से जीत दर्ज की.
Unexpected twist right in the middle of the game 👀
— Star Sports (@StarSportsIndia)
The umpires step in and stop Rahul Tewatia as his bat doesn’t meet the regulations! 😮 2026 | | LIVE NOW 👉
तेवतिया ने बाद में रिप्लेसमेंट बैट से नॉट आउट 11 रन बनाए, जिसमें एक बाउंड्री भी शामिल थी. IPL में अब रूटीन गेज चेकिंग बढ़ गई है, ताकि कोई भी खिलाड़ी नियम तोड़कर फायदा न उठा सके.फैंस इस पर रिएक्ट करते हुए कह रहे हैं कि नियमों की एन्फोर्समेंट मैच की इंटीग्रिटी बनाए रखने के लिए जरूरी है. 
MCC के नियम के अनुसार बल्ले का माप
बल्ले में दो हिस्से होते हैं, एक हैंडल और एक ब्लेड. जब हैंडल का निचला हिस्सा अंदर डाला जाता है, तो बैट की पूरी लंबाई 38 इंच/96.52 cm से ज्यादा हीं होनी चाहिए.
MCC के रूल 5.7.2 के अनुसार बैट का ब्लेड नीचे दिए गए साइज से ज़्यादा नहीं होना चाहिए.
चौड़ाई: 4.25 इंच / 10.8 cm
गहराई: 2.64 इंच / 6.7 cm
किनारे: 1.56 इंच / 4.0 cm.