भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के लिए फिट घोषित कर दिया गया है. हालांकि, वह न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज में नहीं खेल रहे हैं. प्रसिद्ध अभी हैमस्ट्रिंग की चोट से पूरी तरह उबरने की प्रक्रिया में थे. अब उनका फोकस टेस्ट क्रिकेट पर रहेगा.
प्रसिद्ध कृष्णा को यह चोट घरेलू मैदान पर वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान लगी थी. इसके बाद से वह रिकवरी कर रहे थे. पहले उनका 1 और 2 नवंबर को बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में मैच सिमुलेशन और फिटनेस टेस्ट होना था.
यह भी पढ़ें: ना Jio हॉटस्टार, ना Fancode... भारत vs न्यूजीलैंड वनडे सीरीज कहां देखें? इस चैनल पर एकदम FREE
BCCI के एक सूत्र ने इससे पहले बुधवार को न्यूज एजेंसी PTI को बताया था कि प्रसिद्ध अच्छी तरह रिकवर कर रहे हैं. उनके मैच सिमुलेशन और फिटनेस टेस्ट की योजना बनाई गई थी. टीम मैनेजमेंट और राष्ट्रीय चयन समिति चाहती थी कि वह वनडे सीरीज के बजाय टेस्ट क्रिकेट के लिए पूरी तरह फिट होने पर ध्यान दें, क्योंकि टेस्ट में उनकी ज्यादा जरूरत है.
अब प्रसिद्ध को टेस्ट सीरीज के लिए फिट घोषित कर दिया गया है. भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी. पहला टेस्ट 19 नवंबर से वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व में शुरू होगा, जबकि दूसरा टेस्ट 27 नवंबर से क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेला जाएगा.
यह भी पढ़ें: IND vs NZ: न्यूजीलैंड पर जीत के बाद 4 शब्दों में श्रेयस अय्यर ने ऐसा क्या लिखा, लोग खोज रहे मतलब
ऐसा है भारत का टेस्ट स्क्वॉड
शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, अंशुल कंबोज, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, साई सुदर्शन, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज.
नोट: ऋषभ पंत का चयन फिटनेस क्लीयरेंस के अधीन है.