scorecardresearch
 

IND vs NZ: न्यूजीलैंड पर जीत के बाद 4 शब्दों में श्रेयस अय्यर ने ऐसा क्या लिखा, लोग खोज रहे मतलब

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज 3-2 से जीतने के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर का सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में है. उन्होंने टीम की तस्वीरों के साथ माओरी भाषा के चार शब्द 'Ka mau te wehi' लिखे. अब लोग इसका मतलब तलाश रहे हैं.

Advertisement
X
जीत के बाद श्रेयस ने क्यों लिखा Ka mau te wehi (Photo: X/@BCCI)
जीत के बाद श्रेयस ने क्यों लिखा Ka mau te wehi (Photo: X/@BCCI)

न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज 3-2 से जीतने के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर का एक सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा का विषय बन गया है. अय्यर ने सीरीज की कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए ऐसा कैप्शन लिखा, जिसका मतलब जानने के लिए क्रिकेट फैन्स उत्सुक हो गए. खास बात यह है कि उन्होंने न तो हिंदी और न ही अंग्रेजी में कोई संदेश दिया. बल्कि न्यूजीलैंड की स्थानीय माओरी भाषा के चार शब्द लिखे.

श्रेयस अय्यर ने अपने पोस्ट में ट्रॉफी वाले इमोजी के साथ 'Ka mau te wehi' लिखा. यह माओरी भाषा का एक लोकप्रिय वाक्यांश है. इसका इस्तेमाल किसी शानदार काम, प्रदर्शन या उपलब्धि की तारीफ करने के लिए किया जाता है. आसान शब्दों में इसका मतलब 'कमाल', 'शानदार' या 'बेहद जबरदस्त' होता है.

क्या है 'Ka mau te wehi' का मतलब?
'Ka mau te wehi' माओरी भाषा का एक प्रचलित मुहावरा (Kiwaha) है. इसके जरिए किसी असाधारण प्रदर्शन पर हैरानी, प्रशंसा और उत्साह जाहिर किया जाता है. इसके शाब्दिक भाव का संबंध विस्मय या आश्चर्य से है, जबकि आम बोलचाल में इसका अर्थ 'शानदार', 'उत्कृष्ट' या 'बिल्कुल शानदार' होता है.

इस वाक्यांश में 'Wehi' शब्द का मतलब विस्मय, आश्चर्य या किसी चीज से बेहद प्रभावित होने की भावना से जुड़ा है. माओरी संस्कृति और पारंपरिक प्रदर्शन कलाओं, खासकर कापा हाका (Kapa Haka) में भी इस तरह के भाव का इस्तेमाल होता है. ऐसे में न्यूजीलैंड में सीरीज जीतने के बाद अय्यर का यह संदेश खास बन गया.

Advertisement

3-0 की बढ़त के बाद न्यूजीलैंड ने की वापसी
भारतीय टीम ने शुरुआती तीन मुकाबले जीतकर सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली थी. हालांकि, न्यूजीलैंड ने आखिरी दो टी20 मैच जीतकर जोरदार वापसी की. इसके बावजूद टीम इंडिया सीरीज 3-2 से अपने नाम करने में सफल रही.

आखिरी मैच की हार पर क्या बोले श्रेयस?
सीरीज जीतने के बावजूद श्रेयस अय्यर ने माना कि भारतीय टीम आखिरी मुकाबले में बेहतर प्रदर्शन कर सकती थी. पांचवें टी20 में न्यूजीलैंड ने भारत को सात विकेट से हराया था. मैच के बाद अय्यर ने बल्लेबाजी के दौरान मध्यक्रम में लगातार विकेट गिरने को हार की बड़ी वजह बताया.

अय्यर ने गेंदबाजी और फील्डिंग में भी सुधार की जरूरत बताई. उन्होंने कहा कि इन दोनों विभागों में टीम थोड़ी ढीली रही. हालांकि, न्यूजीलैंड के अलग-अलग मैदानों और परिस्थितियों में खेलने को उन्होंने सीखने का अच्छा मौका बताया था. 

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement