scorecardresearch
 

PBKS vs RR, IPL 2026 Live Score: राजस्थान की बैटिंग जारी, पंजाब ने दिया है 223 का लक्ष्य

Punjab Kings vs Rajasthan Royals IPL Live Cricket Score: दोनों टीमों के पास विस्फोटक बल्लेबाज़ी लाइन-अप है. पंजाब की सबसे बड़ी ताकत उनकी ओपनिंग जोड़ी प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्य रही है. वहीं, राजस्थान में सबकी नजर वैभव सूर्यवंशी पर होगी.

Advertisement
X
आईपीएल में आज राजस्थान और पंजाब के बीच है टक्कर (Photo: ITG)
आईपीएल में आज राजस्थान और पंजाब के बीच है टक्कर (Photo: ITG)

IPL 2026 का 40वां मुकाबला आज पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा है. ये मैच न्यू चंडीगढ़ में हो रहा है. जहां टॉस जीतकर राजस्थान ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था. पंजाब की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए प्रभसिमरन सिंह और मार्कस स्टोइनिस की फिफ्टी के दम पर 222 रन बनाए हैं. अब राजस्थान की बैटिंग जारी है. इस मैच का लाइव स्कोरकार्ड जानने और पल-पल की अपडेट के लिए आप इस पेज को लगातार रिफ्रेश करते रहें... 

वैभव ने जड़े 5 छक्के

223 रनों के जवाब में उतरी राजस्थान की शुरुआत वैभव और यशस्वी ने की. वैभव ने 16 गेंद में 43 रन बनाए. जिसमें 5 छक्के और 3 चौके जड़े यानी केवल 1 रन दौड़कर लिए. लेकिन चौथे ओवर में अर्शदीप ने उनका विकेट झटका.

ऐसे रही पंजाब की बैटिंग

पंजाब के लिए पारी का आगाज प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह ने किया. प्रियांश ने ताबड़तोड़ अंदाज में शुरुआत की लेकिन तीसरे ओवर में जोफ्रा आर्चर ने उनका विकेट झटक लिया. प्रियाश के बल्ले से 11 गेंद में 29 रन आए. लेकिन इसके बाद प्रभसिनरन सिंह और कूपर कोनली ने पारी को संभाला और पावरप्ले में पंजाब का स्कोर 65-1 तक पहुंचा दिया.

लेकिन 9वें ओवर में पंजाब को दूसरा झटका लगा जब कोनली 30 रन बनाकर आउट हो गए. इसी बीच, 12वें ओवर में प्रभसिमरन सिंह ने 35 गेंद में फिफ्टी लगाई. लेकिन प्रभसिमरन 44 गेंद में 59 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद श्रेयस अय्यर भी 27 गेंद में 30 रन बना सके. लेकिन मार्कस स्टोइनिस ने तेजी से रन बनाए और 20 गेंद में ही फिफ्टी जड़ दी. जिसके चलते पंजाब की टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 222 रन बनाए.

Advertisement

राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल, रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा, यश राज पुंजा.

पंजाब किंग्स (प्लेइंग इलेवन): प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, श्रेयस अय्यर, कूपर कोनोली, सूर्यांश शेडगे, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल.

दोनों टीमों के पास विस्फोटक बल्लेबाज़ी लाइन-अप है. पंजाब की सबसे बड़ी ताकत उनकी ओपनिंग जोड़ी प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्य रही है, जिन्होंने इस सीजन में आक्रामक बल्लेबाज़ी से विपक्षी गेंदबाज़ों को बैकफुट पर रखा है. वहीं, राजस्थान के लिए यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी पर अच्छी शुरुआत देने की जिम्मेदारी होगी, खासकर तब जब टीम पिछले कुछ मैचों में लय खो चुकी है.

रियान पराग की कप्तानी वाली राजस्थान टीम को मिडिल ऑर्डर से बेहतर योगदान की जरूरत है. Shimron Hetmyer और खुद पराग का फॉर्म टीम के लिए चिंता का विषय बना हुआ है. वहीं, गेंदबाज़ी में Jofra Archer और Nandre Burger की नई गेंद से भूमिका अहम रहने वाली है.

दूसरी ओर, Shreyas Iyer की अगुवाई में पंजाब किंग्स इस सीजन में बेहतरीन लय में दिख रही है. टीम ने बड़े टारगेट का पीछा करने में शानदार क्षमता दिखाई है. हालांकि, फील्डिंग में लगातार हो रही गलतियां और पावरप्ले में गेंदबाज़ी उनकी कमजोरी बनी हुई है. 

Advertisement

हेड-टू-हेड में राजस्थान का पलड़ा भारी रहा है, लेकिन हाल के सालों में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली है. ऐसे में आज का मुकाबला ओपनर्स की जंग और मिडिल ऑर्डर की स्थिरता पर निर्भर करेगा.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement