scorecardresearch
 

डबल धमाका: पहले टीम इंडिया में चयन, अब 8.5 करोड़ में बिके पवन नेगी

शुक्रवार को नेगी का चयन टी20 विश्व कप के लिए टीम में हुआ तो शनिवार को नेगी आईपीएल सीजन 9 में सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी बनकर उभरे.

Advertisement
X
पवन नेगी
पवन नेगी

शनिवार को आईपीएल क्रिकेट सीजन 9 के लिए हुई नीलामी में सबसे बड़ा नाम उभरकर सामने आया है पवन नेगी का. पवन नेगी के लिए लगातार दो दिनों में दो बड़ी बड़ी खुशियां आईं. शुक्रवार को नेगी का चयन टी20 विश्व कप के लिए टीम में हुआ तो शनिवार को नेगी आईपीएल सीजन 9 में सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी बनकर उभरे.

दिल्ली डेयरडेविल्स ने 8.50 करोड़ में खरीदा
आईपीएल 9 के लिए शनिवार को हुई नीलामी में दिल्ली डेयरडेविल्स ने 8.50 करोड़ रुपए में को खरीदा. नेगी की बेस प्राइस केवल 30 लाख रुपए थी, ऐसे में को पछाड़ते हुए इतनी बड़ी रकम हासिल करना उनके लिए बड़ी उपलब्धी है. गौरतलब है कि युवराज सिंह को सनराइजर्स हैदराबाद ने 7 करोड़ रुपए में खरीदा है.

टी20 विश्व कप की टीम में भी शामिल
पवन नेगी को हाल ही आईसीसी टी20 विश्व कप और एशिया कप के लिए टीम इंडिया में शामिल किया गया है. ऐसा माना जा रहा है कि में उनके चयन ने ही उन्हें में इतनी बड़ी बोली दिलाई है. पवन नेगी अब तक दूसरे सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी हैं.

Advertisement

पिछले सीजन में चेन्नई टीम में थे
पवन नेगी पिछले सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स टीम में थे. पिछले सीजन में रिटेन किए गए थे. आईपीएल 8 में नेगी के परफॉर्मेंस पर अगर गौर करें तो उन्होंने 10 मैच में 6 विकेट लेकर 116 रन बनाए थे.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement